loader
The Haryana Story | सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ट्वीट मास्टर' कहा, बोले - असल में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ट्वीट मास्टर' कहा, बोले - असल में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता बिना बजट पढ़े और समझे केवल 'हाजिरी लगाने' और जनता को गुमराह करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की 3.0 सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए दूसरे आम बजट में कोई कमीं नहीं है। मुख्यमंत्री ने बजट को 'ऐतिहासिक' और 'सर्व-समावेशी' बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी 3.0 सरकार का यह दूसरा आम बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में तेजी लाएगा। सीएम सैनी ने विपक्षी नेताओं, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ट्वीट मास्टर' कहा।

जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष के नेताओं द्वारा बयानबाजी की जा रही

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता बिना बजट पढ़े और समझे केवल 'हाजिरी लगाने' और जनता को गुमराह करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन, केवल हाजिरी लगाने के लिए और जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष के नेताओं द्वारा बयानबाजी की जा रही है। इस बजट से विकसित भारत के सपने को साकार करने में तेजी मिलेगी, साथ ही बजट से भले ही कांग्रेस कमजोर हो लेकिन भारत मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा तो हैं नहीं, बस वो दिखते रहने की कोशिश कर रहे

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही थी, उस दौरान भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुश करने के लिए बजट से पहले ही एक नेता ने ट्वीट कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा तो हैं नहीं, बस वो दिखते रहने की कोशिश कर रहे है। बिना बजट के बारे में जाने या उसे पढ़े केवल और केवल भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गरीब वर्ग को केवल और केवल हताश किया जाता था: मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस नेताओं के घरों में भी देश में हो रहे विकास को लेकर चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में तो ऐसा हाल होता था कि कांग्रेस जब बजट पेश करती थी तो सिर्फ रेवड़िया दिखाई जाती थीं। 

बजट में जारी हुए पैसे को खुर्द-बुर्द कर दिया जाता था

इतना ही नहीं, बजट में जारी हुए पैसे को खुर्द-बुर्द कर दिया जाता था। लोक लुभावने वादे किये जाते थे और गरीब वर्ग को केवल और केवल हताश किया जाता था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश होने वाले बजट में विकास को अहम माना जा रहा है, हर वर्ग के उत्थान की दिशा में काम हो रहा है। केंद्र सरकार की तीसरी टर्म में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है और देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है यह सब नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट में जैसे-जैसे जनता के हितों की बात आती है, वैसे-वैसे कांग्रेस पीछे होती जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर कहा कि वो यहां आए थे और पांडवों ने कोई जीएसटी लगाया था? जैसे बयान दिए। असल में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है नहीं। मुख्यमंत्री ने इस बीच कहा कि ट्वीट मास्टरों को कुछ भी कहने से पहले सोचना चाहिए, राहुल गांधी को सेशन में बताना चाहिए कि जब उनकी सरकार थी तो कितना विकास हुआ।

बजट में हरियाणा की अनदेखी नहीं की गई

उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट में हरियाणा की अनदेखी नहीं की गई है। उनके अनुसार, केंद्रीय करों में हरियाणा की हिस्सेदारी 1.093% से बढ़कर 1.361% हो गई है, जिससे राज्य को इस वर्ष लगभग ₹20,772 करोड़ मिलेंगे, जो पिछले साल से ₹5,547 करोड़ अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट हरियाणा के किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए अवसरों का बजट है। इसमें खारी और जलभराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×