हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को हिसार के सेक्टर-13, नियर डाबड़ा चौक मार्केट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को हरियाणा और देश की आम जनता के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसी जमीनी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहा है।
बजट में कोई विशेष पैकेज या ठोस प्रावधान नहीं
बजट में न तो युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर दिखाई देते हैं और न ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई प्रभावी योजना सामने आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए बजट में कोई विशेष पैकेज या ठोस प्रावधान नहीं किया गया, जिससे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण वर्ग में भारी निराशा है। खाद, बीज, डीजल और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। मनरेगा को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण योजना को लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए केवल एक योजना नहीं बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।
ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी
उन्होंने कहा कि 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी को व्यवहार में कमजोर किया जा रहा है, मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं हो रहा और न्यूनतम मजदूरी के अधिकारों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। इसके साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य लगातार जारी है, ताकि कांग्रेस पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम सीधे आम जनता तक पहुंच सकें।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, पूर्व बरवाला प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह गंगवा,वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सहरावत, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा,पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह डूडी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार यादव, जिला प्रवक्ता योगेश सिहाग,ओबीसी जिÞला अध्यक्ष अजीत यादव, एस सी महासचिव सुखबीर नागर, पूर्व सेवा दल जिÞला अध्यक्ष संदीप पातड़, वरिष्ठ नेता दलजीत पंघाल, पूर्व जिला परिषद् सदस्य बीरमति सरोहा, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, दिनेश पूनिया, कपिल श्योराण,भूप सिंह घोडेला, श्याम लाल सरवटे, घनस्याम वर्मा,संदीप सिहाग मिल गेट, मौजूद र
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?