loader
The Haryana Story | हरियाणा के इतिहास में पहली बार 'कैंसर सर्वाइवर्स' के लिए सम्मान समारोह, अपने संघर्ष, भय, भावनात्मक लड़ाई की जर्नी को किया साझा

हरियाणा के इतिहास में पहली बार 'कैंसर सर्वाइवर्स' के लिए सम्मान समारोह, अपने संघर्ष, भय, भावनात्मक लड़ाई की जर्नी को किया साझा

समारोह का आयोजन प्रेम कैंसर अस्पताल पानीपत में किया गया, जिसमें जीवन, साहस और कैंसर पर मेडिकल साइंस की जीत का जश्न मनाया गया

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रेम कैंसर अस्पताल बिशन स्वरूप कॉलोनी पानीपत में हरियाणा के इतिहास में पहली बार एक अनोखा और हृदयस्पर्शी कैंसर से ठीक हुए मरीज (कैंसर सर्वाइवर्स) के लिए एक समारोह का आयोजन प्रेम कैंसर अस्पताल पानीपत में किया गया, जिसमें जीवन, साहस और कैंसर पर मेडिकल साइंस की जीत का जश्न मनाया गया। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर डॉ प्रेम कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अभिनव मुटनेजा, डॉक्टर हेमेंद्र मंगल, डॉक्टर अटल सिंह परिहार, डॉक्टर पुरधवी ईनामपुडी द्वारा करीब 100 से ज्यादा कैंसर सर्वाइवर जो कि इस कैंसर जैसी घातक बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं उनको शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। जो कैंसर के विभिन्न चरणों और विभिन्न प्रकार के कैंसर के लिए प्रेम अस्पताल में अपना इलाज करा चुके थे और अब पूरी तरह से बीमारी मुक्त है।

कैंसर से लड़ना संभव है... कैंसर से डरने की नहीं, लड़ने की जरूरत

समारोह में कई सर्वाइवर ने अपनी व्यक्तिगत जर्नी साझा की जो उनकी संघर्ष, भय, भावनात्मक लड़ाइयां और अंततः कैंसर पर उनकी जीत को दर्शाता है। सभी ने अपने अपने अंदाज में अपनी इस यात्रा का वर्णन करते हुए सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद किए साथ ही समारोह के माहौल को काफी खुशनुमा भी बनाया। जो कि इस समारोह का मकसद भी था जिससे वर्तमान मरीजों और उनके परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने और उन्हें ये याद दिलाता रहे कि कैंसर अंत नहीं एक लड़ाई है जिसे जीता जा सकता है। डॉक्टर अभिनव मुटनेजा ने बताया कि हमारे समाज में कैंसर से जूझ रहे लोगों और उनके परिवारों के लिए हम एक महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते हैं, कैंसर एक बीमारी है और इसका इलाज संभव है हमारे बीच कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कैंसर को मात दी है और अब एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और आज हमारे सामने हमारे साथ खड़े हैं, उनका अनुभव और उनकी कहानी हमें यह बताती है कि कैंसर से लड़ना संभव है कैंसर से डरने की नहीं है लड़ने की जरूरत है।

इलाज और देखभाल से जीवन को बचाया जा सकता

कैंसर से बचाव के लिए हमें समय पर जांच और इलाज कराना चाहिए सही इलाज और देखभाल से जीवन को बचाया जा सकता है। डॉ अभिनव ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी कैंसर से पूरी तरह ठीक हुए मरीजो के साथ उनकी बहादुरी और आशा का जश्न मनाने का दिन है। आज का दिन कैंसर के बाद नई जिंदगी, मानसिक मजबूती स्वास्थ्य की देखभाल और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश देता है साथ ही यह हमें याद दिलाता है कि सही उपचार और इच्छा शक्ति से कैंसर को हराया जा सकता है इसीलिए आज कैंसर से ठीक हुए मरीजों को बुलाकर के विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रेम अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज मुटनेजा ने कहा कि ठीक हुए मरीज दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं कि कैंसर कोई अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। आज का दिन कैंसर से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को समर्थन देने और ठीक हो चुके लोगों के संघर्षों को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।

स्वस्थ जीवन शैली, पौष्टिक भोजन और नियमित चेकअप 

प्रेम कैंसर अस्पताल के द्वारा करीब ग्यारह सौ से ज्यादा कैंसर के विभिन्न स्टेज के मरीज ठीक हो चुके मरीज अपनी कहानियों के माध्यम से शीघ्र निदान और उपचार के महत्व को साझा करते हुए जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो उसके लिए हमें जीवन शैली में बदलाव लाना है। स्वस्थ जीवन शैली, पौष्टिक भोजन और नियमित चेकअप के माध्यम से कैंसर को दोबारा आने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रेम अस्पताल पानीपत के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज मुटनेजा उपाध्यक्ष डॉक्टर रचना मुटनेजा द्वारा सभी कैंसर विभाग के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ को उनके कैंसर मरीजों के लिए किए गए सेवा भावना के साथ किए गए सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दिया गया। ज्ञात हो कि प्रेम कैंसर अस्पताल दिल्ली चंडीगढ़ के बीच में एकमात्र ऐसा अस्पताल है जहां वर्ष 2017 से कैंसर से संबंधित सभी तरह की जांच एवं उपचार 24 घंटे उपलब्ध है। इस मौके पर प्रेम कैंसर विभाग के सभी डॉक्टर्स, डॉक्टर अभिनव मुटनेजा, डॉक्टर अटल सिंह परिहार, डॉक्टर हेमेंद्र मंगल, डॉक्टर आशिमा चावला, डॉक्टर पुरधवी इनामपूडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×