loader
The Haryana Story | युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम

युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम

होटल के कमरे में कारोबारी को कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, 15 लाख के गहने व 50 हजार की नकदी लूटी, आरोपी युवती गिरफ्तार

पानीपत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने होटल के कमरे में कारोबारी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 15 लाख के गहने व 50 हजार की नकदी ठगने वाले गिरोह की एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। आरोपी युवती की पहचान रोहतक निवासी कनिष्का के रूप में हुई है। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने आरोपी युवती को सोमवार को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवती ने रोहतक निवासी अपनी एक सहेली के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया उसकी सहेली ने इंस्टाग्राम पर मुस्कान चौधरी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोनू नाम के एक युवक दोस्ती की थी।

सोनू के गहनों को देखकर उसे ठगने की योजना बनाई

सहेली ने बताया था सोनू अच्छे परिवार से है और सोने की अंगूठी व गले में चेन पहनता है। सहेली ने उसको सोनू से नाम बदलकर मिलवाया। उन दोनों ने सोनू के गहनों को देखकर उसे ठगने की योजना बनाई और उसे हरिद्वार घूमने के बहाने साथ चलने के लिए राजी किया। 22 दिसंबर 2025 की शाम वह दोनों सोनू के साथ उसकी कार में रोहतक से हरिद्वार के लिए निकल लिए। धुंध ज्यादा होने के कारण पानीपत में संजय चौक के पास एक होटल में कमरा लेकर रूक गए। पहले से तय साजिश के तहत उसने सोनू को बातों में उलझा लिया और सहेली ने रेडबुल में नशीली दवाई मिला दी।

आरोपी युवती को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

उन दोनों ने शराब पी और सोनू ने रेडबुल पी। कुछ देर बाद सोनू सो गया तो वे दोनों सोने की 4 अंगूठी, 1 अंगूठे का छल्ला, गले से सोने की चेन व जेब से 50 हजार रुपए कैश निकालकर होटल से फरार हो गई थी। आरोपी ने बताया ठगे गए जेवरात को बेचने के बाद उसकी सहेली ने उसे हिस्से के 6 लाख 20 हजार रुपए दिए थे। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवती को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवती से गहनता से पूछताछ करने के साथ नकदी बरामद करने और फरार उसकी सहेली आरोपी के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। 

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में रोहतक निवासी एक कारोबारी ने 23 दिसंबर 2025 को शिकायत देकर बताया था कि उसका टाइल्स का होलसेल का कारोबार है। करीब 10 दिन से उसकी इंस्टाग्राम पर मुस्कान चौधरी नाम की आईडी पर बातचीत शुरू हुई। धीरे धीरे युवती ने अपनी मीठी मीठी बातों में उसे उलझा लिया। युवती ने उससे कहा आपकी रिल्स देखी है, आपका डांस बहुत अच्छा है। बातचीत करते हुए युवती ने पूछा आप जो गोल्ड पहनते हो क्या वह असली है। उसने हां में जवाब में दिया तो युवती ने कहा क्या हम अच्छे दोस्त बन सकते है। इसके बाद युवती ने मिलने के लिए कहा। युवती उससे मिलने के लिए होटल मन्नत हवेली रोहतक में पहुंची। जहा दोनों ने 10 मिनट तक हरियाणवी सिंगर केडी का लाइव शो देखा। इसके बाद वह युवती अपने घर चली गई और वह अपने घर आ गया। इसके बाद युवती ने उसको अपनी बातों में उलझाकर बाहर घूमने चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। बाद में युवती अपनी एक गरीमा नाम की सहेली के साथ मिलने के लिए आई और बोली आपके साथ बाहर घूमने जाना चाहती है।

दोनों युवतियों मिलकर अपनी बातों में उलझाकर उससे सोने के गहने व नकदी ठगी

काफी रिक्वेस्ट की तो वह उनकी बातों मे आ गया। 22 दिसंबर 2025 को रात करीब 8 बजे वह अपनी गाड़ी में दोनों युवतियों को लेकर रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले। धुंध ज्यादा होने के कारण पानीपत में संजय चौक के पास स्थित थार इन होटल में एक रूम बुक करवा रूक गए। वहा तीनों ने रेड बुल और शराब पी। नशा हो गया तो वह सो गया। 23 दिसंबर को सुबह होटल कर्मियों ने उसे चेक आउट के लिए उठाया तो देखा उसके गले में सोने की चेन, चार अंगूठी, अंगूठे का एक छल्ला और 50 हजार रुपए कैश गायब थे। होटल वालों से पूछने पर उन्होंने बताया दोनों युवतियां रात करीब 3 बजे होटल से चली गई। दोनों युवतियों मिलकर अपनी बातों में उलझाकर उससे सोने के गहने व नकदी ठगी कर ले गई। थाना चांदनी बाग में कारोबारी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×