loader
The Haryana Story | एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के लिए हुड्डा ने भाजपा सरकार को ठहराया ज़िम्मेदार, सप्लाई ठप होने का दावा

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के लिए हुड्डा ने भाजपा सरकार को ठहराया ज़िम्मेदार, सप्लाई ठप होने का दावा

हुड्डा ने कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल दोनों स्तरों पर गैस की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में रसोई गैस की भारी कमी के लिए भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। हुड्डा ने कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल दोनों स्तरों पर गैस की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की भारी किल्लत के कारण जमीनी स्तर पर सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि शादियों के सीजन के दौरान लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं और खाली हाथ लौट रहे हैं।

गैस के स्टॉक की वास्तविक स्थिति पर स्पष्ट बयान जारी करे

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह गैस के स्टॉक की वास्तविक स्थिति पर स्पष्ट बयान जारी करे और जनता में विश्वास पैदा करे। हुड्डा ने हाल ही में हुई कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने और उपभोक्ताओं को समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है। वहीं, दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आश्वासन दिया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। 

घरेलू और कमर्शियल दोनों स्तर पर गैस की आपूर्ति ठप

जानकारी मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देशभर की तरह हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल दोनों स्तर पर गैस की आपूर्ति ठप पड़ गई है, जिससे आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। पहले रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और अब सिलेंडर की आपूर्ति की किल्लत से साबित होता है कि भाजपा सरकार आम लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने मांग करी कि हाल में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर पर्याप्त गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे

हुड्डा ने केंद्र एवं राज्य सरकार से तुरंत कालाबाजारी पर रोक लगाने, घरेलू व कमर्शियल गैस की सप्लाई सुचारु रूप से बहाल करके जनता को राहत देने की भी मांग की। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि एलपीजी गैस किल्लत का असर हरियाणा समेत उत्तर भारत में भी गहरा गया है। हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा हमला हो रहा है। पहले ही रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने लोगों को भारी आर्थिक चोट दी और अब गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों को घंटों लाइन में लगने और कई-कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर कर दिया है। लोगों की शिकायत है कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों को लेकर परेशानी बढ़ रही है। जमीनी स्तर पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने से कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।

कई जगहों पर ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद हो गई

हरियाणा के लगभग हर जिले में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है। कई जगहों पर ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद हो गई है या बुकिंग होने पर भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। शादी-विवाह के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। जिन परिवारों में ब्याह चल रहे हैं, उन्हें खाना पकाने, मेहमानों की व्यवस्था करने में भारी दिक्कत हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है, जिसके कारण होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय ठप पड़ गए हैं या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कालाबाजारी के चलते सिलेंडर कई गुना महंगे दामों पर बिक रहे हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×