loader
The Haryana Story | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से पूर्व माधव सृष्टि में पहुंचा सीएम का काफिला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से पूर्व माधव सृष्टि में पहुंचा सीएम का काफिला

कई घंटे तक माधव सृष्टि के अंदर संघ की गतिविधियों में लिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाग

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित करवाए जाने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के शुरू होने से पहले यहां पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर जी.टी. रोड स्थित एक कॉलेज में उतरा और वहां से सैनी अपनी गाड़ी में सवार होकर अपने काफिले के साथ माधव सृष्टि परिसर के बाहर पहुंचा, लेकिन विशेष तौर से यह देखने को मिला कि मुख्यमंत्री सैनी का पूरा काफिला माधव सृष्टि के बाहर ही रुक गया, यानी माधव सृष्टि परिसर में केवल मुख्यमंत्री की गाड़ी ही प्रवेश करके अंदर गई।

यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई घंटे तक ही अंदर रहे, हालांकि कोई भी गति विधि ऐसी नहीं हुई कि जिसमें मुख्यमंत्री ने किसी विषय पर बात पर सार्वजनिक रूप से कोई बात कही हो। गौरतलब है कि गत 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत माधव सृष्टि परिसर में पहुंच चुके थे और आगामी 13 मार्च से 15 मार्च तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाग लेने के लिए सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आए हुए हैं।

हालांकि डी.सी., एस.पी. और एस.डी.एम को छोड़कर अन्य जितने भी विभागों के अधिकारियों के यहां ड्यूटी लगाई गई थी वह सभी अधिकारी माधव सृष्टि के बाहर ही अपनी ड्यूटी देने का काम कर रहे थे, यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उनकी जो भी गतिविधियों की जा रही थी वह अंदर परिसर में ही की जा रही थी। हालांकि हेलीपैड पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×