एक तरफ जहां पर गैस की किल्लत हो रही हैं वहीं पर बाजारों में एकदम से इंडक्शन स्टोव की बिक्री भी बढ़ गई है। रेलवे रोड पर दुकान के संचालक ने बताया कि पिछले दो दिनों से इंडक्शन स्टोव की बिक्री बढ़ गई है। लोग काफी मात्रा में इंडक्शन स्टोव के रेटों के बारे में पता कर रहे हैं। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी दिव्या कुंडु ने बताया कि लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं हैं। गैस की प्रचुर मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। बुकिंग होने पर सिलेंडर दिया जा रहा है।
उपभोक्ताओं ने अपना दर्द बयां किया
गांव व शहर में इस तरह के मामले सामने आए हैं जिसमें उपभोक्ताओं ने अपना दर्द बयां किया है, हालांकि पेटीएम से ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है जिसमें उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। सिलेंडर के अभाव में महिलाओं ने चूल्हे का सहारा लिया है जिसमें गांव जौरासी निवासी विधवा महिला रामरति ने हालात से अवगत कराते हुए बताया कि उनका घरेलू गैस कनेक्शन है पिछले लंबे अर्से से वह बीमारी से पीड़ित है। उसने बताया कि चार-पांच दिन से सिलेंडर की बुकिंग करवाने के लिए कंपनी के नंबर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क न होने के कारण सिलेंडर नहीं मिल पाया आखिरकार परिवार का पेट पालने के लिए चूल्हे से खाना परोसा गया लेकिन धुएं के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चाय पीने आए ग्राहक वापस लौट रहे
वही हाईवे पर चाय की दुकान चलाने वाले दीपक ने बताया कि सिलेंडर न मिलने के कारण चाय पीने आए ग्राहक वापस लौट रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई इंडक्शन चूल्हे तो कोई कोयला व लकड़ी का सहारा ले रहा है। कमर्शियल सिलेंडर का भी बहुत बुरा हाल है बाजारों में कमर्शियल सिलेंडर गायब हो गया है। किसी भी भाव में सिलेंडर नहीं मिल रहा जिसका गहरा असर ढाबों पर पड़ता जा रहा है। नैशनल हाईवे पर 25 ढाबे बंद होने के कगार पर है जिसकी पुष्टि कुछ ढाबा मालिकों द्वारा की गई है।
ड्राइवर निराश होकर वापस लौट रहे
नेशनल हाईवे पर करीब 25% ढाबे बंद होने के कगार पर हाईवे पर गांव करहंस ढाबा मालिक सुमेर ने बताया कि उन्होंने 30000 किराए पर ढाबा लिया हुआ है जिसमें 6 कर्मचारी काम करते हैं। रोजाना 100 से अधिक ड्राइवर खाना खाने के लिए आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण खाना परोसने के अभाव में ड्राइवर निराश होकर वापस लौट रहे है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए परेशानी खड़ी हो गई है काम धंधे चौपट हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर ओझल होने के कारण नेशनल हाईवे पर करीब 25% ढाबे बंद होने के कगार पर है ऐसे हालात यहां पर देखने को मिल रहे है। इसके साथ ही ढाबा मालिक हैप्पी ने इसी स्थिति से अवगत कराया वही शहर के हाईवे पर चाप सेंटर की दुकान चलाने वाले विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने दुकान किराए पर ली हुई है।
कमर्शियल सिलेंडर ने कमर तोड़ कर रख दी
चार-पांच कारीगर काम करते हैं रोजाना 50 से अधिक ग्राहक चाप खाने के लिए आते हैं लेकिन कमर्शियल सिलेंडर ने कमर तोड़ कर रख दी है। सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। एजैंसी ने हाथ खड़े कर दिए हैं कहीं से भी कमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण बुरी तरह काम धंधे चौपट हो गए हैं और परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि इंडक्शन चूल्हे का सहारा लिया जाएगा जिसमें ट्रायल बेस पर चल जाएगा। बिजली की खपत ज्यादा होने पर बंद किया जाएगा। अभी हालात सामान्य होने के हालात नज़र नहीं आ रहे। यही हाल रेहड़ी संचालकों का है। शहर के हथवाला मोड़ पर कुछ रेहड़ी संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिलेंडर की भारी किल्लत बनी हुई है जिसके अभाव मे लकड़ी व कोयले व भठी घर पर जलाकर ग्राहकों के लिए गोल गप्पे व वेजिटेबल बिरयानी परोसीं गई है। सिलेंडर के अभाव में उनके लिए संकट खड़ा हो गया है।
रोजी-रोटी का संकट
गांव नारायण निवासी जय भगवान कौशिक ने बताया कि वह बुजुर्ग दंपत्ति है पिछले कई दिनों से लगातार ऑनलाइन सिलेंडर की बुकिंग करवाने के लिए प्रयास किए गए लेकिन कंपनी का नंबर नहीं मिल रहा जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शहर की नई अनाज मंडी में गुरुवार को सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रही जिन्हें काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सच्चाई तो यह है कि ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण उपभोक्ता परेशान है वहीं उपभोक्ताओं ने सरकार से समस्या का समाधान करवाने की मांग की। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से सिलेंडर की कोई कमी न होने की बात सामने आई है।
सोमवार को कालाबाजारी को रोकने के लिए छापे मार कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी समालखा योगेंद्र पूनिया ने बताया कि समालखा हल्के में 7 - 8 गैस एजेंसी है जिसमें समालखा में तीन एजेंसी शामिल है। कालाबाजारी को रोकने के लिए दो इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों के यहां स्टॉक का निरीक्षण किया गया जिसमें घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है लेकिन पीछे से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को कालाबाजारी को रोकने के लिए छापे मार कार्रवाई की जाएगी।
शहर की तिरुपति गैस एजेंसी मालिक प्रवीन जुनेजा ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर पहले शहर व गांव में 25 दिन बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किया जा रहा था लेकिन बीती रात को कंपनी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन सिलेंडर बुक कराने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा जबकि शहर में 25 दिन का समय निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन पेटीएम से बुकिंग की जा रही है जिसमें काफी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
related
Latest stories
हरियाणा के 'इस गांव' की पंचायत ने समाज हित में लिए अहम फैसले, भात नोतने से लेकर मृत्यु भोज तक कई प्रस्ताव पास
बादशाह तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की, तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे
डिवाइडर से टकरा कर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार, वीडियो कॉल पर था ड्राइवर