कांग्रेस ने 'क्रॉस-वोटिंग' और खरीद-फरोख्त के डर व आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की रणनीति अपनाई है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ स्थित आवास से कांग्रेस विधायक दो टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश के कुफरी शिफ्ट कर दिया है।
विधायक उनसे पूछकर नहीं गए : हुड्डा
के मुताबिक पार्टी हाईकमान के निर्देश पर इन विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला में किसी गुप्त स्थान पर शिफ़्ट किया गया है, ताकि राज्यसभा चुनाव से पहले किसी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना को रोका जा सके। नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि विधायक कहां गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक उनसे पूछकर नहीं गए। हुड्डा ने कहा कि 16 मार्च को सभी विधायक वोट डालेंगे और उसके बाद विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। किस विधायक ने किसे वोट दिया है, इसकी निगरानी वे और पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद करेंगे।
सतीश नांदल के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया
कांग्रेस के लगभग 31 से 37 विधायकों को शिमला से करीब 20 किमी दूर कुफरी के रेडिसन होटल और गल्लू हिल रिजॉर्ट में ठहराया गया है। विधायकों की सुरक्षा के लिए होटल के बाहर हिमाचल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। हरियाणा में दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें जीत के लिए 31 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिससे कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चंद्रमोहन समेत लगभग छह विधायक इस काफिले के साथ कुफरी नहीं गए हैं। ये विधायक वोटिंग के दिन यानी 16 मार्च को सीधे चंडीगढ़ लौटेंगे।
हुड्डा के आवास पर विधायकों के लिए लंच का आयोजन, करीब 37 विधायक मौजूद थे
वहीं यह भी सामने आया है कि इस दौरान कांग्रेस के छह विधायक नहीं आए। इनमें नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बादली विधायक कुलदीप वत्स, जुलाना विधायक विनेश, पंचकूला विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और टोहाना विधायक परमवीर सिंह शामिल हैं। मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि विधायक कहां गए हैं और वे उनसे पूछकर नहीं गए। बताया जा रहा है कि दोपहर को हुड्डा के आवास पर विधायकों के लिए लंच का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 37 विधायक मौजूद थे।
हालांकि बैठक के दौरान विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई बीच में ही वहां से चले गए। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल लाने की इस रणनीति को पार्टी के भीतर संभावित क्रॉस वोटिंग रोकने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं कुछ विधायकों से जब पूछा गया कि वो कहाँ जा रहे हैं तो धायकों को ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा है जहां वोट डालने और टिक मार्क की जानकारी दी जाएगी।