पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रदेश में हर वर्ग खुशहाल था। लेकिन इस भाजपा के राज में प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर एक पर है। युवा बेरोजगार घूम रहा है, महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है, जिसमें आमजन को बेरोजगारी और महंगाई से मुक्ति मिलेगी। यह बातें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने होडल में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। इस जन आक्रोश रैली की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने की। वहीं कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री करन दलाल, नूंह के विधायक आफताब अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।
बुजुर्गों की पेंशन 6000 हजार रुपए, घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश घटा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रदेश में हर वर्ग खुशहाल था। लेकिन इस भाजपा के राज में प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर एक पर है। युवा बेरोजगार घूम रहा है, महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। उन्होंने कहा अबकी बार जब प्रदेश में हमारी सरकार होगी तब बुजुर्गों की पेंशन 6000 हजार रुपए की जाएगी, घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा, प्रदेश में खाली पड़े नौकरियों के 2 लाख रिक्त पदों को भरकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी और गरीबों को मुफ्त 100-100 गज के प्लॉट दिए जायेंगे। इसके अतिरिक्त भी हुड्डा ने अनेकों घोषणाएं मंच के माध्यम से की।
सरकार ने जनता से किया हुआ कोई वायदा पूरा नहीं किया
रैली के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा मौजूदा देश और प्रदेश की सरकार केवल झूठ का पुलिंदा है। इस सरकार ने जनता से किया हुआ कोई वायदा पूरा नहीं किया। मोदी के वादे के अनुसार न तो कालाधन वापिस आया, न महंगाई कम हुई, न दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार दिया। खिलाड़ियों का शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह, और मंत्री संदीप सिंह जैसों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस सरकार ने केवल अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने का काम किया है।
जो भाजपा को यमुना पार करने की करते थे बात, उन्होंने ही जनता से किया विश्वासघात
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अबकी बार हम सब मिलकर भाजपा जजपा दोनों को गंगा पार करेंगे। उन्होंने कहा 13 महीने किसान सड़कों पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन भाजपा ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। किसानों के शव आंदोलन स्थलों से गए। खिलाड़ी बहनों को घसीटा गया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भर्ती घोटाले हुए, पेपर लीक हुए और भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया। दीपेंद्र ने जजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भाजपा को यमुना पार करने की बात करते थे वो जनता के साथ विश्वासघात कर उन्हीं की झोली में बैठ गए।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?