loader
The Haryana Story | जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प : कई राउंड फायरिंग, 2 की मौत, दर्जनों लोग घायल

जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प : कई राउंड फायरिंग, 2 की मौत, दर्जनों लोग घायल

लगभग चार एकड़ भूमि को लेकर दोनों गुटों पहले से विवाद चल चल रहा था

करनाल जिले के मुंडीगढ़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई । विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई । जिसमें एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए । लगभग चार एकड़ भूमि को लेकर दोनों गुटों पहले से विवाद चल चल रहा था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, पुलिस ओर सीआईए की टीम छानबीन में जुटी हुई है।

दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले

करनाल यमुना क्षेत्र के गांव मुंडीगढ़ी में वीरवार सुबह करीब 9 बजे गांव के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झड़प हो गई। करीब चार एकड़ जमीन को लेकर एक ही कुनबे के बीच झगड़ा था। आज सुबह जब एक पक्ष खेतों में पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले ओर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि सरपंच के परिवार से संबंध रखने वाले लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। 

कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया

इसके बाद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, जिसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हाजी वाहिद के रूप में हुई है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में 10 से 12 लोग घायल हुए । वही एक अध्याय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल मिलाकर इसमें दो लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस ओर सीआईए की मौके पर पहुंची ओर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

इस मामले में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी

डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मुंडीगढ़ी में जमीनी विवाद के कारण झगड़ा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पीड़ित पक्ष ने सरपंच के परिवार पर फायरिंग करने ओर ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। डीएसपी से बातचीत करने के बाद दूसरे व्यक्ति ने दम तोड़ा है इसलिए इस मामले में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 से 12 लोग घायल है पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×