loader
The Haryana Story | विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए कईं गंभीर आरोप, बोलीं - करंट लगाकर मारने की भी कोशिश की

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए कईं गंभीर आरोप, बोलीं - करंट लगाकर मारने की भी कोशिश की

पीड़िता के मुताबिक उसके ससुराल वालों ने उसे करंट लगाकर जान से मारने और जबरन गर्भपात का प्रयास किया

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी बेसिक की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल वालों ने उसे करंट लगाकर जान से मारने और जबरन गर्भपात (गर्भ गिराने) का प्रयास किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश की और गर्भवती होने पर उसका गर्भ गिराने का भी प्रयास किया। बता दें कि यह मामला दहेज की मांग से जुड़ा हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि बागपत, उत्तर प्रदेश स्थित उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उस पर कहर ढा रहे थे।

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरियाणा पुलिस की महिला सेल और स्थानीय थाना इस तरह के घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मामलों में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। जानकारी मुताबिक पीड़िता गांव गढ़ी बेसिक की रहने वाली है और उसका निकाह 17 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के राठौरा गांव निवासी नौशाद के साथ हुआ था। शादी में पीड़िता के पिता ने लगभग 10 लाख रुपये और दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद, ससुराल पक्ष ससुर ताहिर और पति नौशाद ने दहेज को कम बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति नौशाद कथित तौर पर दहेज में मिली बाइक से खुश नहीं था और उसने बुलेट मोटरसाइकिल, दो तोले की सोने की चैन और एक तोले की अंगूठी की मांग की। 

मांग पूरी न होने पर उसे छोड़ दिया था मायके 

मांग पूरी न होने पर उसे मायके छोड़ दिया गया था, जिसके बाद पिता द्वारा 51,000 रुपये नकद देने पर पति उसे वापस ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे करंट लगाकर मारने की कोशिश की गई और उसका गर्भ गिराने का प्रयास भी किया गया। आरोप है कि देवर शहजाद और जेठ इरसाद ने उसे पकड़कर बेड पर गिरा दिया और बिजली का करंट लगाकर जान से मारने की योजना बनाई। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। इसके बाद पंचायत भी हुई, जिसमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगी, लेकिन बाद में वे फोन पर गर्भ गिराने और जान से मारने की धमकियां देने लगे।सनौली थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×