करनाल मासिक कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा वीरवार को पंचायत भवन के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना। मीटिंग में 14 शिकायत आई थी जिसमें से आठ का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि 6 शिकायतों को आगे की मीटिंग के लिए पेंडिंग रखा गया है उनकी अधिकारी रिपोर्ट देंगे और उनको आगे की मीटिंग में सुना जाएगा।
कांग्रेस में गुटबाजी
चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के पास ब्लास्ट के मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है चाहे कोई आतंकवादी हो या कुछ हो सभी के ऊपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसमें हर पहलू से जांच कर रही है और उन्होंने इस हादसे की निंदा की है उन्होंने कहा कि आतंकवाद हमेशा गलत होता है चाहे चुनाव से पहले हो या बादमें। राज्यसभा चुनाव के ऊपर उन्होंने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उनके कभी भी वोट इकट्ठे नहीं पड़े हैं। कांग्रेस में गुटबाजी है सभी बड़े नेताओं के अपने अलग अच्छा है इसलिए उनको आत्म मंथन करने की जरूरत है।
भारतीय जनता पार्टी काफी लोकप्रिय पार्टी
बीजेपी पर आरोप लगाना गलत है उनके 37 विधायक है जिसमें से नौ लोगों की वोट कांग्रेस के उम्मीदवार को नहीं मिली थी ऐसे में उनका इसके ऊपर विचार करना चाहिए ना कि भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी काफी लोकप्रिय पार्टी है उनकी नीतियों को सिर्फ लोग ही नहीं विरोधी दल के नेता भी पसंद कर रहे हैं और ऐसे बहुत से नेता हैं जो भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को पसंद करके उसमें आना चाहते हैं। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की एक वोट रद्द होने पर उन्होंने कहा कि वोट डालने का एक तरीका है अगर उसमें कुछ गलती हो जाए तो वह रद्द हो जाती है ऐसे में हम किसी पर आरोप नहीं लगा सकते।
लोगों को सही तरीके से विदेश में जाना चाहिए
हरियाणा के युवाओं के साथ विदेश में काफी घटनाएं हो रही है रुस गए भारतीय युवाओं को जबरन फौज में भर्ती के जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों को सही तरीके से विदेश में जाना चाहिए, गलत तरीके से किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। हरियाणा सरकार युवाओं को विदेश भेजने के लिए पॉलिसी लेकर आई हुई है उसका फायदा उठाना चाहिए।
किताबों की कहीं भी कमी नहीं
स्कूलों का नया सत्र शुरू हो गया है जब उनसे सवाल किया गया एनसीईआरटी की पुस्तकों की शॉर्टेज है तो उन्होंने कहा कि किताबों की कहीं भी कमी नहीं है अगर कहीं पर ऐसा मिलता है तो उसकी जांच की जाएगी। सड़कों की हालत के बारे में जब मंत्री रणबीर गंगवा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है पीडब्ल्यूडी सही तरीके से कम कर रहा है अगर कहीं पर किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कब्जे को जल्द हटवाया जाए
बैठक में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गाँव चोरकारसा निवासी कुसुम पत्नी संदीप के मामले में बताया कि इस मामले की उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की गई हैं तथा 4 दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-12, पार्ट-2 निवासी बिमला देवी ने पशु डेयरी को हटवाने का अनुरोध किया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे को जल्द हटवाया जाए व अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार पिचोलिया गांव से मूर्ति देवी के मामले में कैबिनेट मंत्री ने दोबारा जांच के आदेश दिए।
सौर पम्प की समस्या पर कहा कि यह प्रदेश स्तर का मामला
मंत्री रणबीर गंगवा ने गांव रम्बा निवासी अजय बत्रा द्वारा अटल भू-योजना के अंतर्गत गांव में जोहड़ के किनारे सौर ऊर्जा संचालित सूक्ष्म सिंचाई एवं संरचना सौर पम्प की समस्या पर कहा कि यह प्रदेश स्तर का मामला है, प्रदेश में जहां भी ये पम्प लगे हैं, उनके रखरखाव के लिए सरकार के समक्ष सुझाव रखे जाएंगे। इसी प्रकार से डीआरपी एनक्लेव कॉलोनी सेक्टर-36 के एन्क्लेव रेजिडेंट्स एवं समस्त कॉलोनी वासियों की शिकायत पर मंत्री रणबीर गंगवा ने एडीसी की अध्यक्षता में डीएसपी, डीटीपी व कष्ट निवारण समिति के दो सदस्यों को अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
आमजन को बार-बार चक्कर न कटवाया जाए
इसी प्रकार नई शिकायतों में से सदर बाजार निवासी नवीन कुमार की प्लॉट अलॉटमेंट लेटर की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री ने एस्टेट अधिकारी को मुख्यालय पर इस विषय में रिमाइंडर भेजने व अगली बैठक तक उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वसंत विहार निवासी नाथी राम के पार्क पर अवैध कब्जे व अवैध पानी कनेक्शन पर मंत्री नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला के सभी पार्कों पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार गांव टीकरी निवासी ओम प्रकाश की शिकायत पर मंत्री ने पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि उनका मामला पॉलिसी के तहत आता है तो उनकी जमीन का नियमितीकरण किया जाए। ऐसे कार्यों के लिए आमजन को बार-बार चक्कर न कटवाया जाए।
विभिन्न विभागों के अधिकारी और कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य मौजूद रहे
इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारानिया, नगर निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा, एडीसी राहुल रईया, एसडीएम इंद्री रमन गुप्ता, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, एस्टेट अधिकारी अदिति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।
related
KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: पंजाब के कांग्रेस नेता जटाणा की SUV को ट्रक ने रौंदा, नेता और चालक दोनों की मौत
"दिल्ली में सियासी पारा हाई: CAPF बिल पर दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए गंभीर सवाल, बताया 'करियर की राह का रोड़ा'