हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जींद को काफी समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। यहां विपक्षी दलों का एजेंडा था कि वोट लो और शोषण करो। क्षेत्र को विकास में पीछे धकेलने का काम करो। झूठे वादे कर क्षेत्रवाद को फैलाया। विकास के नाम पर कुछ नही किया। परिवारवाद में फंसे इन लोगों ने कोई काम नहीं किया। बस अपने बच्चों के भविष्य को ही सुरक्षित करने का काम वोट लेकर किया। भाजपा ने क्षेत्र का हक सूद समेत लौटाने का काम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को जींद में आयोजित विकास एवं धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
विपक्ष केवल आरोप लगा सकता है लेकिन भाजपा ने जो कहा है वो करके दिखाया
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पुराना बस अड्डा पर कम्युनिटी सेंटर नियमानुसार तथा जुलानी में पशु अस्पताल बनाने की घोषणा की। सिविल अस्पताल से पांडू पिंडारा फ्लाईओवर तक रेनोवेशन साढ़े चार करोड़ से होगा। झांझ गेट मॉडल सड़क, रानी तालाब पर ऑडिटोरियम व पार्किंग, फायर स्टेशन को पुराने बस अड्डा की कर्मशाला जमीन उपलब्ध होने पर शिफ्ट करने की घोषणा की। पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पिछले साढ़े 11 सालों में जींद विकास के लिए 2217 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। विपक्ष केवल आरोप लगा सकता है लेकिन भाजपा ने जो कहा है वो करके दिखाया है। पिछले विधानसभा चुनाव के संकल्प के 217 वादे किए थे। 217 में से 60 वादों को पूरा किया गया है। 157 वादों पर गति से काम चल रहा है।
वैश्विक संकट में भी वो अपनी राजनीति कर रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों के पास कोई मुद्दा व नीति नहीं बची है। जब भी कोई आपदा आती है तो कांग्रेस के लोग राजनीति करना शुरू कर देते हैं। वैश्विक संकट में भी वो अपनी राजनीति कर रहे हैं और लोगों में भ्रम फैला कर गुमराह फैलाने का काम करते हैं। वो जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हरियाणा प्रदेश में पेट्रोल, डीजल की कमी नही आने देंगे। जो कालाबाजारी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग यह कहते हैं कि सरकार कोई काम नही कर रही है। कौन से चश्मे से वो देखते हैं, जो किसी को पता नही चलता है। पिछले साढ़े 11 सालों में जींद विकास के लिए 2217 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। विपक्ष केवल आरोप लगा सकता है लेकिन भाजपा ने जो कहा है वो करके दिखाया है।
नॉन स्टॉप डबल इंजन सरकार का विजन है कि सबका साथ, सबका विकास
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नॉन स्टॉप डबल इंजन सरकार का विजन है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। सबके प्रयास से योजनाओं को धरातल पर गति से उतारा जा रहा है। हर क्षेत्र का हर वर्ग का समान विकास करवाया जा रहा है। सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही है। जींद की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे पूरा करने का काम किया है। जींद के विकास को लेकर कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। पिछले 11 सालों में 125 घोषणाएं की थी। जिनमें 103 पर काम पूरा कर लिया गया है। बाकी पर गति से काम चल रहा है।
हरियाणा में जो सरकार बनी है वो केवल जींद की वजह से बनी : बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास पथ पर अग्रसर है। आज हरियाणा में जो सरकार बनी है वो केवल जींद की वजह से बनी है। भूपेंद्र हुड्डा कहते थे कि जींद मेरा है। ठेकेदारी तो जींद की करते थे और वोट बटोरते थे और जींद में कभी विकास नहीं किया। जींद के लोगों ने बता दिया कि हम भाजपा के साथ हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि न बीजेपी कर्मचारी, महिलाओं, मजदूर की नही सुनती। विपक्ष के पास इससे ज्यादा कुछ नही है। विधानसभा में भी यही बोलते हैं। वो केवल विरोध करना चाहते हैं।
11 साल बेमिसाल तो दूसरी तरफ प्रतिपक्ष का लगभग 60 साल का राज
बेदी ने कहा कि विधानसभा में हुड्डा ने कहा कि यह वोट चोरी की सरकार है। जिस दिन उन्होंने जवाब दिया और बताया कि 46 जगह वोट मांगने नही गए तो वोट चोरी कौन सी हो गई। बीरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला के बेटे व शैलजा को यह हराने में लग रहे थे। बेदी ने कहा कि आज जो पूरे देश के अंदर चारों तरफ कमल का फूल खिला है, वो भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत है। आज धन्यवाद और विकास रैली है। धन्यवाद तो कितना करें कोई सीमा नही है। एक तरफ 11 साल बेमिसाल तो दूसरी तरफ प्रतिपक्ष का लगभग 60 साल का राज। भाई के किसी भी कोने में चले जाओ लेकिन जींद में जाना मुश्किल है। आज लोग कह रहे हैं कि यदि दिल्ली से कुछ भी नजदीक है तो वो जींद है। सड़कों पर कभी टांकियां नही लगती थी आज नेशनल हाइवे जींद की धरती से गुजर रहे हैं। आज चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। इसका कारण देश के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास। इस बात को भाजपा ने 11 साल में सिद्ध करने का काम सरकार ने किया है।
कांग्रेस में जो विधायक हैं, वो भी कांग्रेस में नहीं हैं : डा. मिड्ढा
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की पोल खुल गई। कांग्रेस में आपस में लड़ाई हो रही है। कांग्रेस के लोग आज कांग्रेस को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस में जो विधायक हैं, वो भी कांग्रेस में नहीं है। इससे पहले कांग्रेस ने जींद का कभी भी विकास नहीं किया। आपके सामने कांग्रेस के हालात छुपे नही है। जब से मुख्यमंत्री नायब सैनी के सहयोग से तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनी है। जींद विकास के नए आयाम छू रहा है। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा का उभरता हुआ जींद है। जिसे बैकवर्ड कहा जाता था। जब से हरियाणा बना, बहुत से सरकारें आई और चली गई। चार-चार मंत्री रहे।
जींद के विकास की बात किसी ने नहीं सोची
वो अपना समय जींद को रैली का गढ़ बनाया लेकिन जींद के विकास की बात किसी ने नहीं सोची। जींद के बारे में किसी ने सोचा तो वो भाजपा ने सोचा है। मिड्ढा ने कहा कि उनके पिता स्व. हरिचंद मिड्ढा जब विपक्ष में थे तो उस समय उन्होंने जींद के लिए मेडिकल कालेज दिया जाए लेकिन उस समय पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी बात को तुरंत माना और आज जींद में 19 मंजिला बिल्डिंग आपके सामने बन कर तैयार है। विश्वविद्यालय में आज बच्चे लॉ की पढ़ाई पढ़ रहे हैं। जो जींद ट्यूबवेल के सहारे चलता था, आज वहां भाखड़ा का नीला पानी आने वाला है। यह योजना जींद को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर शपथ जब ली जब उन्होंने 25 हजार युवाओं को नौकरी दे दी। जींद में ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत तक चलेगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गुंडों को कोई जगह नहीं है। बिना पर्ची व खर्ची के होनहार युवाओं को नौकरी मिल रही है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन पार्टियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी : विधायक रामकुमार गौतम
सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन पार्टियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जिसमें कांग्रेस, एग्जिट पोल जो कहते थे कि 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। नायब सैनी ने ऐसा चमत्कार किया कि सबको यह बता दिया कि वो ही सरकार को ला सकते हैं। अगर नायब सैनी नही होते तो जो सट्टा बाजार सीटों को लेकर चल रहा था वो यूं का यूं लागू हो जाता। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम शनिवार को सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का तीसरी बार सरकार लाने में अहम योगदान है।
2014 में अहसास करवाया कि यह पाकिस्तान नही हिंदुस्तान है
वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने पहली बार 2014 में अहसास करवाया कि यह पाकिस्तान नही हिंदुस्तान है। उन्होंने हमारे गुरूओं को नमन किया। वो मुख्यमंत्री नायब सैनी के भी शुक्र गुजार हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मजबूत नींव रखी थी, उस पर शानदान महल (बीजेपी सरकार) बनाने का काम किया। लाडो लक्ष्मी योजना लागू कर अपने वचन को पूरा किया। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहला मुख्यमंत्री देखा जो रात को दो बजे भी आमजन से मिलते हैं। जो शुरुआत मनोहर लाल ने की थी, उसको पूरा किया और आगे ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वो हर गांव में धन्यवाद व रैली का न्योता देने गए हैं। गांवों में पीने के पानी व निकासी की समस्याएं हैं। सारी समस्याएं आपको सौंप दी हैं।
मुख्यमंत्री निराश नही करेंगे और हर मांग को पूरा करेंगे
उन्होंने कहा कि इस रैली में जो भी लोग आए हैं वो सब अपने मर्जी से और मुख्यमंत्री के प्यार में आए हैं। उनकी टीम ने दिन रात एक किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मुख्यमंत्री का समय तो ले लिया लेकिन वो आएंगे या नहीं उसका पता नहीं। वो रैली में आए लोगों का धन्यवाद करते हैं जो यहां आए हैं। उनके संज्ञान में जो भी शिकायतें आई हैं सब मुख्यमंत्री को दे दी हैं। उनकी मुख्य मांग सफीदों को जिला बनाया जाए है। पिल्लूखेड़ा को सब तहसील से तहसील बनाया जाए। जींद से पानीपत सड़क टूटी हुई है। वो चाहते हैं कि यह सड़क जल्द बनें। नर्सिंग कॉलेज छह साल से बना है लेकिन बिल्डिंग नहीं है और बेटियां राजकीय स्कूल में कक्षाएं लगा रही हैं। खेड़ा खेमावती में बहुत समस्याएं हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उन्हें निराश नही करेंगे और हर मांग को पूरा करेंगे।
हरियाणा एक और हरियाणवी एक को साकार कर रहे मुख्यमंत्री : मोहनलाल बडौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो विकास की रफ्तार लाई थी और हरियाणा एक और हरियाणवी एक का नारा दिया था, उसको साकार करने व आगे ले जाने का काम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। आज देश और प्रदेश में एक ही चर्चा है कि मुख्यमंत्री हो तो नायब सैनी जैसा हो। इस तरह का विचार हरियाणा में बहुत साल बाद आया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली शनिवार को सफीदों में आयोजित विकास एवं धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सफीदों की जो 37 मांगे हैं, उन सभी मांगों को मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया गया है। जिस प्रकार से लोकसभा में उन्हें जिताने का काम किया और सफीदों को भाजपा को गढ़ बना दो, सफीदों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। जब समय आएगा तो सफीदों जिला भी बनाया जाएगा। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। विकसित देश का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, उसे हम सबको मिल कर पूरा करना है। हरियाणा तेज गति के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। एक बार भाजपा और बार-बार भाजपा के विश्वास को पक्का कर भाजपा का साथ दें। विकास के मामले में हरियाणा प्रगति पथ पर अग्रसर है।
related
'जींद रैली': ₹253 करोड़ के तोहफे, IMT की घोषणा और विपक्ष पर तंज- जानें सीएम व तमाम नेताओं के तीखी टिप्पणियां
UCC के नाम पर 'सेलेक्टिव' खेल! कुमारी सैलजा ने असम कांग्रेस मुख्यालय से फूँका चुनावी बिगुल
करनाल की मंडियों में कृषि मंत्री का घेराव: फिंगरप्रिंट नियम पर बरसे किसान, उठान व्यवस्था पर आढ़तियों ने जताई नाराजगी
Latest stories
बढ़ती महंगाई पर सैलजा का प्रहार, बोलीं - आर्थिक दबाव में पिस रहा मध्यम वर्ग, अब देश में बन चुका भाजपा विरोधी माहौल
हरियाणा बोर्ड रचेगा इतिहास : 10,000 स्कूलों से शुरू होगी 'प्राकृतिक खेती' की मुहिम, आचार्य देवव्रत देंगे गुरुमंत्र
पंचकूला नगर निगम 160 करोड़ का घोटाला: मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र के सरेंडर से खलबली, अब खुलेंगे भ्रष्टाचार के 'काले पन्ने'