पंचकूला नगर निगम के ₹160 करोड़ के गबन मामले में एक नया मोड़ आया है, जिसमें कोटक महिंद्रा बैंक के निलंबित डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के कार्यालय में सरेंडर कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में पुष्पेंद्र लंबे समय से फरार चल रहे थे और अब उनके आत्मसमर्पण से इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बैंक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने पंचकूला स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुंचकर खुद को अधिकारियों के हवाले कर दिया है। इससे पहले पुष्पेंद्र को पकड़ने के लिए ब्यूरो लगातार छापेमारी कर रहा था।
बड़े खुलासे की उम्मीद
आरोप है कि पुष्पेंद्र सिंह ने नगर निगम के तत्कालीन लेखा अधिकारी (SAO) विकास कौशिक के साथ मिलकर निगम के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोले। इन फर्जी खातों का उपयोग करके निगम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की मैच्योरिटी राशि को असली खातों में डालने के बजाय निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। पुष्पेंद्र सिंह इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर यह पता चल सकता है कि इस गबन की राशि और किन-किन लोगों या बिल्डरों तक पहुँची है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पुष्पेंद्र कई प्रभावशाली नामों का खुलासा कर सकते हैं जो इस खेल में पर्दे के पीछे से शामिल थे।
एक नज़र मामले पर
यह घोटाला तब सामने आया जब निगम ने अपनी ₹58 करोड़ की FD मैच्योर होने पर राशि मांगी, लेकिन बैंक के रिकॉर्ड निगम के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए। अब तक इस मामले में विकास कौशिक पूर्व लेखा अधिकारी, दिलीप राघव रिलेशनशिप मैनेजर और स्वाति तोमर सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में दबाव बढ़ने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने स्वीकार किया कि विसंगतियां हुई हैं और नगर निगम को ₹127 करोड़ वापस लौटा दिए हैं। इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपनी जांच तेज कर दी है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना