loader
The Haryana Story | गोहाना में सनसनीखेज वारदात: तेजधार हथियार से युवती की हत्या, हिरासत में पिता, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

गोहाना में सनसनीखेज वारदात: तेजधार हथियार से युवती की हत्या, हिरासत में पिता, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पारिवारिक कलह ने ली 23 वर्षीय चीनू की जान, मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल और डीसीपी, हर एंगल से कर रही मामले की तफ्तीश

प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनीपत के गोहाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से गोहाना की देवीनगर कॉलोनी में हड़कंप और दहशत का माहौल है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या तेजधार हथियार से की गई है।

आखिर एक पिता ने अपनी ही बेटी के खून से हाथ क्यों रंगे ?

जानकारी मुताबिक परिवार गोहाना के देवीनगर कॉलोनी में रहता है। मृतक युवती जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मौत से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर एक पिता ने अपनी ही बेटी के खून से हाथ क्यों रंगे? क्या इसके पीछे कोई घरेलू कलह थी या कोई और बड़ा कारण, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।

पिता और बेटी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई

सूत्रों के मुताबिक 23 वर्षीय चीनू (तन्नू), जो गोहाना के देवीनगर कॉलोनी की रहने वाली थी और वह एक नर्सिंग छात्रा थी और मुखी नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम (General Nursing and Midwifery) का कोर्स कर रही थी। मृतका का पिता अनिल (50 वर्ष), जो पेशे से एक ट्रांसपोर्टर बताया जा रहा है। 12 अप्रैल 2026 की सुबह घर पर पिता अनिल और बेटी चीनू के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पिता ने तेजधार हथियार से अपनी बेटी का गला रेत दिया। घर के फर्श पर खून से लथपथ शव को देखकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीसीपी जितेंद्र गहलावत और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पिता अनिल को हिरासत में ले लिया

पुलिस ने आरोपी पिता अनिल को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और खून के नमूने एकत्र किए हैं। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे घरेलू कलह या प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। कुछ रिपोर्ट्स में झूठी शान (Honor Killing) के एंगल से भी जांच की बात कही गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि हत्या की असली वजह का खुलासा हो सके। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×