loader
The Haryana Story | गुरुग्राम में दर्दनाक वारदात : पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में मातम

गुरुग्राम में दर्दनाक वारदात : पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में मातम

पति ने कथित तौर पर परिवार को खत्म कर खुद को किया घायल, हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के गुरुग्राम के वज़ीरपुर गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों को ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। 

वारदात शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की

आरोपी नाज़िम, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है, जो फ़िलहाल वज़ीरपुर गांव (गुरुग्राम) में एक किराए का मकान में रहते है और पास ही के गढ़ी हरसरू में सैलून (हेयर कटिंग की दुकान) चलाता है। नाज़िम की पत्नी नज़मा (35 वर्ष) और उनके चार बच्चे इकरा (14 वर्ष), शिफ़ा (11 वर्ष), आराम (9 वर्ष) और खतीजा (6 वर्ष) बताई जा रही है। यह वारदात शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। 

खुलासा कैसे हुआ?

वारदात का पता तब चला जब शनिवार रात करीब 9:30 बजे नाज़िम का भाई ज़ीशान पहली मंज़िल पर स्थित उनके कमरे में पहुँचा। उसने देखा कि उसकी भाभी और चारों बच्चे ज़मीन पर बेसुध पड़े थे और बच्चों के मुँह से झाग निकल रहा था। वहीं नाज़िम भी अधमरी हालत में तड़प रहा था और पास ही खून से सना चाकू पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पत्नी और बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा

शुरुआती पुलिस जांच और पड़ोसियों के बयानों के अनुसार, नाज़िम का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। माना जा रहा है कि किसी गहरे पारिवारिक विवाद या घरेलू कलह के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।फिलहाल आरोपी नाज़िम की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है। गुरुग्राम पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×