हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने इमारत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है, जो विभाग में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घोटाले के मामले में जांच के घेरे में थे बलवंत सिंह
जानकारी के अनुसार, बलवंत सिंह सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर दाखिल हुए थे। वह इमारत की आठवीं मंजिल पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह सामने आ रहा है कि बलवंत सिंह IDFC बैंक से जुड़े एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाले के मामले में जांच के घेरे में थे।
घोटाले के सिलसिले में CBI उनसे करने वाली थी पूछताछ
बताया जा रहा है कि इस घोटाले के सिलसिले में CBI उनसे पूछताछ करने वाली थी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर उनसे पहले भी पूछताछ की जा चुकी थी। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या अधिकारी किसी मानसिक दबाव में थे या इस कदम के पीछे अन्य कारण थे। सचिवालय जैसी सुरक्षित इमारत में हुई इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर पैदा कर दी है।
चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमित दीवान के अलावा दो अन्य के खिलाफ एफआईआर
वहीं कर्मचारी बलवंत के मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर तीन पर एफआईआर दर्ज की गई। हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के कल बर्खास्त किए गए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमित दीवान के अलावा दो अन्य के खिलाफ एफआईआर की गई, जिन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?