पंजाब की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों को 'पंजाब का गद्दार' करार देते हुए उनकी सदस्यता तुरंत रद्द करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सांसद 'इलेक्टेड नहीं, बल्कि सेलेक्टेड' थे। उन्होंने जनता के भरोसे को तोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थामा है, जो पंजाब के साथ एक बड़ा विश्वासघात है।
लोकतंत्र का मजाक
मान ने राष्ट्रपति के सामने तर्क रखा कि पंजाब विधानसभा में भाजपा के केवल दो विधायक हैं, लेकिन अब उसके राज्यसभा सांसदों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का खुला मजाक बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इन सांसदों के मन में रत्ती भर भी देशभक्ति बची है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और दोबारा चुनाव लड़कर संसद में जाना चाहिए।
भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' पर हमला
भगवंत मान ने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को डरा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' में दागियों को साफ करने का खेल अब पंजाब में नहीं चलेगा।
धमकियों का जवाब देगी जनता
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ये बागी सांसद 21 राज्यों में भाजपा की सरकार होने का हवाला देकर लोगों को धमका रहे हैं, लेकिन पंजाबी इस तरह के विश्वासघात को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें करारा जवाब देंगे। मान ने स्पष्ट किया कि भाजपा में शामिल होने से किसी को सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती। यदि किसी ने कोई गलत काम किया है, तो पंजाब सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज करेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री मान की बातों को गंभीरता से सुना
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री मान की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह इस मामले में संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद उचित कदम उठाएंगी। हाल ही में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित आप के सात राज्यसभा सांसदों ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद से ही भगवंत मान ने 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?