हरियाणा की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम को लेकर छिड़ी बहस पर रणवीर गंगवा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई वास्तविक विवाद नहीं है। गंगवा ने कहा कि चंद्र मोहन ने नोटिस देकर इस मामले को बेवजह तूल दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल का प्रदेश में हर व्यक्ति सम्मान करता है।
क्रेडिट पॉलिटिक्स पर दो टूक : 'हर किसी का अपना रोल'
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का बचाव करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुलदीप बिश्नोई या भजनलाल परिवार के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है और न ही उन्होंने ऐसा कुछ सुना है। पार्टी के भीतर श्रेय लेने की राजनीति पर गंगवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव या संगठन की सफलता में हर कार्यकर्ता और नेता की भूमिका होती है। उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति अगर खुद को सारा क्रेडिट देना चाहे, तो ऐसा संभव नहीं होता। पार्टी सामूहिक प्रयासों से चलती है।'
पश्चिम बंगाल चुनाव और ममता बनर्जी पर बोले मंत्री
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए गंगवा ने कहा कि वहां लंबे समय से चल रहे 'कुशासन' का अंत हुआ है और बीजेपी की जीत ऐतिहासिक है। ममता बनर्जी द्वारा नतीजों पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि हार के बाद विपक्षी दल हमेशा EVM या अन्य चीजों पर ठीकरा फोड़ते हैं। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व और अमित शाह की कुशल रणनीति को दिया, जिसकी वजह से लोगों ने निडर होकर मतदान किया।
सुवेंदु अधिकारी के 'मुस्लिम वोट' वाले बयान पर प्रतिक्रिया
सुवेंदु अधिकारी द्वारा 'हिंदुओं के लिए काम करने' वाले बयान पर गंगवा ने नरमी बरतते हुए कहा कि उनके बयान को बांग्लादेशी घुसपैठियों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। बता दें कि अधिकारी ने कहा था कि मुसलमानों ने हमें वोट नहीं दिया, इसलिए हम उनके लिए काम करेंगे जो हमारे साथ खड़े रहे।
राहुल गांधी और 'वोट चोरी' के आरोपों पर तंज
राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा:"राहुल गांधी को तो उनके अपने लोग ही सीरियस नहीं लेते।" उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के कुकर्मों का परिणाम है कि जनता आज उन्हें दरकिनार कर रही है। इसके साथ ही गंगवा ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार पर जनता के साथ 'जुल्म और ज्यादती' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया था, जिसे अब जनता ने सुधारने का काम किया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?