सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पानीपत ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सचिन कुंडू के आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में जंगलराज, फिरौतीराज चल रहा है। हरियाणा सरकार की STF ने बताया कि 50 से ज्यादा गैंग एक्टिव हैं और खुलेआम फिरौतियां मांग रहे हैं, अपहरण समेत अन्य संगीन वारदात कर रहे हैं। पूरे हरियाणा में दहशत का माहौल है। कोई ऐसा शहर नहीं है जहां व्यापारियों, डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों के पास फिरौतियों की कॉल न आ रही हो।
सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन की
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अपराधियों ने सचिन कुंडू को फोन करके ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जो कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। क्योकि मुख्यमंत्री हैं नायब, गैंगस्टरों के दिल से पुलिस का डर है गायब! दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हालात खराब होने का कारण गैंग को सरकारी संरक्षण मिलना भी है। यही कारण है कि जनता असुरक्षित है और गैंगस्टर हरियाणा में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करी कि इस मामले को गंभीरता से ले और सचिन कुंडू के परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए और प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। सचिन कुंडू और उनके परिवार की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन की है।
हुड्डा सरकार ने अपराधियों का सफाया किया
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण हरियाणा में निवेश आना बंद हो गया है, जिससे प्रदेश का भारी नुकसान हो रहा है। पहले चौटाला राज में जेलों से फिरौतियों की कॉल आती थी और उस समय भी जंगलराज का आलम था। लेकिन 2004 में हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित किया गया और अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गयी कि या तो वे अपराध छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें। हुड्डा सरकार ने अपराधियों का सफाया किया और 10 वर्षों तक प्रदेश में शांतिपूर्ण कानून-व्यवस्था का राज स्थापित कराया। जबकि उस समय यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट थी और सारा निवेश उठकर पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद जैसे शहरों में आया। आज ये स्थिति उलट गई है और हरियाणा से निवेश अन्य राज्यों में जा रहा है।
कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब
गैंगस्टर यूपी छोड़कर हरियाणा में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। आज प्रदेश में हालात बद से बदतर हो चुके हैं फिरौतीयों की कॉल जेलों सहित विदेशों से भी आ रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। जिस पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर और एडीजी स्तर के अधिकारी आत्महत्या कर रहे हों वहाँ सरकार द्वारा पुलिस को किस तरह संभाला जा रहा है इसे आसानी से समझा जा सकता है। हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है, अपराधी यहाँ बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस भयभीत और आम नागरिक खौफ के साये में जीने को मजबूर है।
प्रदेश में होती है रोज 3 से 4 हत्या, रेप की 5 वारदातें
दीपेन्द्र हुड्डा ने नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के हवाले से बताया कि हत्या, अपहरण, फिरौती, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध दर में हरियाणा सबसे ऊंची दर वाले राज्यों में शामिल है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एनसीआरबी रिपोर्ट में खुद माना है कि हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल है। क्राइम रेट के हिसाब से हरियाणा यूपी, बिहार जैसे बड़े राज्यों से कहीं आगे निकल चुका है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में रोज 3 से 4 हत्या, रेप की 5 वारदातें होती है।
हरियाणा पूरे देश के 28 प्रदेशों में दूसरे नंबर पर
मर्डर रेट और रेप क्राईम में हरियाणा पूरे देश के 28 प्रदेशों में दूसरे नंबर पर है। यही रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा फिरौती, अपहरण के मुकदमों में देश में नंबर 1 पर है। हत्या, बलात्कार के दर्ज मुकदमों में देश में दूसरे नंबर पर है। भाजपा राज में प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। कब कहाँ गोली चल जाए या फिरौती की कॉल आ जाए कोई भरोसा नहीं। अपराध का ये आलम है कि गुंडे-बदमाश बड़े कारोबारियों, नामी-गिरामी लोगों, विधायकों तक को धमकियां देकर फिरौती मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री हरियाणा की समस्याओं का जवाब देने की बजाय कभी बंगाल तो कभी पंजाब की बात करने लगते हैं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादयान, पानीपत ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, पानीपत शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह, कंवर सिंह छोक्कर, खुशीराम जागलान, सुरेश रोड़ आदि स्थानीय कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?