हरियाणा सरकार में पंचायत एवं विकास तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार आज शाम पानीपत में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-44 पर पानीपत टोल प्लाजा के पास हुई। गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे मंत्री एक बड़े खतरे से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री पंवार चंडीगढ़ से पानीपत की ओर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे, जब उनका काफिला टोल प्लाजा के पास बाबरपुर ट्रैफिक थाना के करीब पहुंचा, तो आगे चल रही एक प्राइवेट गाड़ी ने अचानक मोड़ लिया। इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण काफिले में शामिल पायलट गाड़ी और मंत्री की इनोवा समेत 3-4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
घुटने और हाथ में हल्की चोटें व सूजन आई
डॉक्टरों के अनुसार उन्हें घुटने और हाथ में हल्की चोटें व सूजन आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन व अन्य टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। गौर करने वाली बात यह है कि पंवार का हाल ही में (दिसंबर 2025 में) घुटने का ऑपरेशन हुआ था, जिससे वह अभी रिकवर ही हो रहे थे। मंत्री के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही हरियाणा की राजनीति के दिग्गज उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, और विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पानीपत के विधायक प्रमोद विज, गायक मासूम शर्मा और इसराना हलके के सैकड़ों समर्थकों ने हालचाल जाना। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से गाड़ी मोड़ने वाले स्विफ्ट डिजायर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मंत्री की गाड़ी के ब्रेक लगने पर आगे वाली गाड़ी में जा ठुकी
बता दें कि अंबाला में प्रचार करने के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत से होते हुए सोनीपत चुनाव में प्रचार के लिए जा रहे थे। टोल प्लाजा से पहले ट्रैफिक पुलिस थाना से पहले सैक्टर-18 मोड़ के सामने काफिले के आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे मंत्री की आगे चल रही लोको पायलट गाड़ी के चालक ने भी ब्रेक लगा दिए जिससे मंत्री की गाड़ी के ब्रेक लगने पर आगे वाली गाड़ी में जा ठुकी जिसमें मंत्री के पैरों पर चोटें आई है हालांकि मंत्री खतरे से बाहर है। हादसे के बाद बाद उनके सुरक्षा कर्मियों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर उनका सीटी स्कैन और इलाज शुरू किया गया।
काफिले की सारी गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं
एस.पी. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार के ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को अंबाला से पानीपत लौट रहे थे। दाेपहर बाद करीब 4 बजे के आसपास जब उनका काफिला नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा से पहले ट्रैफिक पुलिस थाने के नजदीक पहुंचा तो मंत्री के काफिले के आगे चल रही एक दिल्ली नंबर की एक प्राइवेट गाड़ी अचानक सैक्टर-18 मोड़ से जी.टी. रोड पर आ गई। पीछे से निर्धारित गति में आ रही मंत्री की गाड़ी से आगे चल रही पायलट गाड़ी उस गाड़ी में जा टकराई, जिसके बाद काफिले की सारी गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। इस दौरान मंत्री की इनोवा गाड़ी भी हादसे का शिकार हुई। गाड़ी के एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित बच गए। उसके बाद दूसरी गाड़ी से तुरंत सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां पर उनका इलाज किया गया।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?