हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नरवाना के विकास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए कमर कस ली है। नगर परिषद कार्यालय में एडीसी और नप (नगर परिषद) अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए कि शहर की कायाकल्प के लिए लंबित परियोजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
बुधवार को होगी बैठक, फाइलों को क्लीयर करने के निर्देश
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और तकनीकी बाधाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद की नई बिल्डिंग के निर्माण, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों के वेतन और पार्कों के रखरखाव जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब-तलबी की। कृष्ण बेदी ने घोषणा की कि इन कार्यों की प्रगति की जांच के लिए अगले बुधवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है, ताकि किसी भी फाइल को बेवजह न रोका जा सके।
ग़ैबी साहिब मंदिर के लिए जल्द जारी होगा बजट
धार्मिक और सामाजिक आस्था के केंद्र ग़ैबी साहिब मंदिर को लेकर भी मंत्री ने बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और संबंधित कार्यों के लिए बजट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा और कार्य की गति को 'स्पीड अप' किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चंद दिनों में नरवाना के विकास में एक नई गति और बदलाव नज़र आएगा।
सफाई कर्मचारियों ने सौंपा मांग पत्र
इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर सफाई कर्मचारियों ने भी कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपकर अपनी लंबित मांगों और वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
'विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी'
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा, "नरवाना की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर हम खरा उतरेंगे। विकास कार्यों में तकनीकी खामियों को दूर कर परियोजनाओं को रफ़्तार दी जा रही है। अब फाइलों के चक्कर में काम नहीं रुकेंगे।"
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?