loader
The Haryana Story | नूंह पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 25 दिनों में 95 गिरफ्तारियां, एसपी अर्पित जैन की अपराधियों को दो टूक

नूंह पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 25 दिनों में 95 गिरफ्तारियां, एसपी अर्पित जैन की अपराधियों को दो टूक

"सुधर जाओ या जेल जाओ"- हरियाणा के नूंह जिले में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का खोल दिया सबसे बड़ा मोर्चा

हरियाणा के नूंह जिले में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा मोर्चा खोल दिया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में जिले में अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम किया जा रहा है। पिछले 25 दिनों के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि जिले में अब गुंडागर्दी और अवैध धंधों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

गौ तस्करी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 44 केस, 95 गिरफ्तार

नूंह पुलिस ने पिछले 25-26 दिनों के भीतर गौ तस्करी और गौकशी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि इस अल्प अवधि में कुल 44 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 95 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। कार्रवाई के दौरान 29 वाहनों को इंपाउंड किया गया है जिनका इस्तेमाल तस्करी में हो रहा था।

मुठभेड़ में दबोचे अपराधी

हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस अब अपराधियों के हमले का जवाब उसी की भाषा में दे रही है। हालिया मुठभेड़ में चार शातिर अपराधी घायल हुए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

एसपी की खुली चेतावनी: कोई भी रसूखदार नहीं बचेगा

डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट लहजे में कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के हाथ उस तक जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध कटान और मीट कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाएं। गायों के अवैध परिवहन और खरीद-फरोख्त में शामिल सिंडिकेट को खत्म करें। नशा तस्करी, साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के मामलों में बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई करें।

ट्रैफिक और अवैध खनन पर भी चला हंटर

केवल सड़क छाप अपराध ही नहीं, बल्कि यातायात नियमों और अवैध खनन पर भी पुलिस का शिकंजा कसा है। जिले में अब तक 27,663 चालान किए जा चुके हैं। कुल 494 वाहनों को इंपाउंड किया गया है, जिनमें 100 ओवरलोड वाहन और 27 वाहन अवैध खनन में लिप्त पाए गए।

पुलिस की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर

एसपी अर्पित जैन ने जिले की जनता से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। उन्होंने साफ किया कि नूंह में अब गौ तस्करी, नशा और गुंडागर्दी बीते दिनों की बात होगी। पुलिस की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×