हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए पुलिस टीम पर हुए जानलेवा पथराव के महज कुछ ही दिनों बाद, शनिवार को रादौर में यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर भारी बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने डेहा बस्ती में बने 100 से अधिक अवैध अस्थाई घरों को मिट्टी में मिला दिया। इस कार्रवाई से दशकों पुरानी सरकारी जमीन को आखिरकार अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।
नशा तस्कर को पुलिस से जबरन छुडवाना पड़ा मंहगा
बस्ती के लोगों को मंगलवार 16 जून को सीआइए असंध नशा तस्कर राजेंद्र कुमार निवासी करनाल को डेहा बस्ती में गिरफ्तार करने आई थी। लेकिन बस्ती के लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस पर ही ईंटे- रोडे बरसा कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए नशा तस्कर राजेंद्र कुमार को पुलिस की हिरासत से भागने में मदद की। जिसके बाद प्रशासन ने नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को डेहा बस्ती में 100 से अधिक अस्थाई घरो पर बुलडोजर चलवाकर नगरपालिका की भूमि को कब्जामुक्त करवाया।
दशको से छोटाबांस में नगरपालिका की भूमि पर अवैध रूप से घर बनाकर रह रहे डेहा बस्ती के लोगों पर बड़ी कार्रवाई करने की न तो गांव रादौरी की पंचायत ने कभी कौशिश की और न ही मौजूदा नगरपालिका ने कोई बड़ी कार्रवाई की। कभी गांव रादौरी की पंचायत का हिस्सा रही डेहा बस्ती अब नगरपालिका का हिस्सा है। लेकिन बस्ती में एक नशा तस्कर का साथ देना बस्ती के लोगों को इतना मंहगा पड़ गया कि आज 100 से अधिक घरों में रह रहे डेहा बस्ती के लोग बेघर हो गए है।
4 जेसीबी मशीनों से तबाही, मिनटों में ढहे ठिकाने
कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या उपद्रव से निपटने के लिए थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए थे। जिला उपायुक्त के आदेश पर कृषि विभाग के एसडीओ आशु कांबोज को इस पूरी कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
चारों तरफ से घेराबंदी
नगरपालिका प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक साथ 4 जेसीबीमशीनें मैदान में उतारीं। देखते ही देखते जेसीबी मशीनों ने अवैध रूप से बने 100 से अधिक कच्चे-पक्के और अस्थाई मकानों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। इस अचानक और बड़े एक्शन से इलाके के अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दशकों बाद मुक्त कराई गई इस करोड़ों की सरकारी जमीन को अब नगरपालिका ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।
घरो में दी गई बिजली की सप्लाई को काट दिया
वहीं डेहा बस्ती में स्थित अस्थाई घरों से सामान बाहर निकालने के लिए नपा दरोगा जितेंद्र सिंह बिट्टू व विपिन वाल्मीकि के नेतृत्व में 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों की टीम जुटी हुई है। कर्मचारियों ने घरों से फ्रिज, कुलर, वाशिंग मशीन, चारपाइयां, सिलेंडर व अन्य सामान बाहर निकालकर नपा की ट्रालियों में लोड किया। नपा ने सामान को जब्त करते हुए उसे नगरपालिका कार्यालय भिजवाया। वहीं कार्रवाई के दौरान बिजली निगम की टीम ने अस्थाई घरो में दी गई बिजली की सप्लाई को काट दिया। जिससे अवैध कब्जाधारियों को बिजली की सप्लाई न मिल सके।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?