देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET-PG 2026 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एनबीईएमएस ने क्रांतिकारी बदलावों को हरी झंडी दे दी है। यह नए नियम परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और छात्रों के लिए तनावमुक्त बनाने के लिए लागू किए जा रहे हैं।
परीक्षा पैटर्न और सवालों में बदलाव
अब परीक्षा में 180 बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इससे पहले 200 सवाल होते थे। कुल समय में कोई कटौती नहीं की गई है, उम्मीदवारों को 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) का समय मिलेगा। इससे छात्रों को अब हर एक प्रश्न को हल करने के लिए पहले से ज्यादा समय मिलेगा।
सिंगल शिफ्ट परीक्षा की वापसी
NEET परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस कदम का मकसद पेपर के कठिनाई स्तर में एकरूपता और मूल्यांकन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। सिंगल शिफ्ट होने से अब अंकों के नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे परिणाम पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष रहेगा।
घर के पास परीक्षा केंद्र 'पहले आओ-पहले पाओ'
वाले पुराने नियम को खत्म कर दिया गया है। अब छात्र 3 राज्यों के विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें उनका वर्तमान या गृह राज्य पहली प्राथमिकता होगी। इस सुविधा के ज़रिए उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान के नज़दीक केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
शहर की जानकारी पहले
परीक्षा की तारीख (30 अगस्त) से करीब 3 सप्ताह पहले ही उम्मीदवारों को परीक्षा शहर आवंटित कर दिया जाएगा। इससे यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड वेरिफिकेशन के साथ-साथ आइरिस-बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लागू किया गया है ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके।
डिजिटल सुरक्षा
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए मल्टीपल लेयर एन्क्रिप्शन और परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले टाइम-बाउंड डिजिटल डिक्रिप्शन जैसी तकनीक अपनाई गई है। देश के लगभग 340 शहरों के 1,300 से अधिक केंद्रों पर सीसीटीवी और सिग्नल जैमर्स के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?