दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर हुई पीएसी की बैठक में हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी हरियाणा में जीत की राह खोलेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का जीतना अहम है। क्षेत्र की परिस्थितियों का विश्लेषण करके पार्टी ने डॉ. सुशील गुप्ता का नाम तय किया है।
कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक
उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा का मुकाबला “इंडिया” गठबंधन से होगा। इसी के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनावी जीत की शुरुआत कुरुक्षेत्र से ही करेगी। वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से ‘इंडिया गठबंधन’ का प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।
बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी : सुशील गुप्ता
सुशील गुप्ता ने कहा मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा की ईश्वर तुल्य जनता को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप सब की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा को हराएंगे। अब हरियाणा में भाजपा की दाल नहीं गलेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?