
हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से पार्टी के सांसद नायब सिंह सैनी के नाम पर विधायक दल के नेता की मुहर लग दी गई है। इस बैठक में विधायकों के साथ पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ और हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव भी शामिल हुए।
इस दौरान विधायकों ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री का दावेदार चुन लिया है। हरियाणा राजभवन में सुरक्षा के इंतजाम खड़े कर दिए गए हैं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है l हालांकि अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि मुख्यमंत्री अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे। वहीं अनिल विज विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए हैं। वह सरकारी गाड़ी छोड़कर अपनी निजी कार से रवाना हो गए हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हरियाणा निवास में हो रही है। जिसमें भाजपा के सभी विधायक, मंत्री मौजूद हैं। इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ 5 उनके करीबी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। हरियाणा में करीब साढ़े 4 साल से बरकरार भाजपा-जजपा का गठबंधन आज टूट चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ राजभवन पहुंचकर अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
वहीं हरियाणा में नए सिरे से सरकार के शपथ लेने के बाद जाट समुदाय से नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अभी तक दुष्यंत चौटाला जाट समुदाय से थे और उनको डिप्टी सीएम का पद दिया गया था। अब भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में भाजपा से किसी जाट विधायक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं मनोहर लाल पंजाबी समुदाय से हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला के दादा रणजीत सिंह चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला अपने दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव समेत राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की संभावना है। वहीं भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जजपा में बगावत शुरू हो गई है। बैठक में सभी 10 विधायकों में से 5 वहां नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार यह सभी चंडीगढ़ में भाजपा के संपर्क में हैं।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम