loader
The Haryana Story | पाइट में महफिल ए सरताज में झूमा पानीपत

पाइट में महफिल ए सरताज में झूमा पानीपत

स्‍टार नाइट के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेस्‍ट्रोज

सुरों के सरताज डॉ.सतिंदर सरताज

सुरों के सरताज डॉ.सतिंदर सरताज के गीतों पर पूरा पानीपत झूम उठा। तीन घंटे तक सतिंदर सरताज ने अपने सुरों की बारिश से हर किसी को भिगो दिया। पानीपत के नाम की बार बार अरदास भी लगाते रहे। यहां पाइट कॉलेज में मेस्ट्रोज उत्सव के अंतिम दिन सरताज ने हर किसी को नचाया तो सूफी गीतों से खूब मग्‍न किया। जब उन्होंने साईं की तान छेड़ी तो हर कोई उन्हीं की रो में बहते चले गए। इश्क में डूबे प्रेमियों के नाम गीत सुना गुदगुदाया। जब वह ताली बजाते तो हजारों लोग उनका साथ देते, जब वह किसी गीत का मुखड़ा सुनाते तो दूसरी ओर से पूरा गीत सुनाई देता। सजन राजी हो जाए, रोला नहीं पाइदा पागला पर जैसे सभी उनके साथ हो गए। सरताज की इस महफिल में पानीपत, करनाल के एसपी, एसडीएम, मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अफसर, चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ. जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा ने सभी का स्वागत किया।

नाचा, हंसा और खिलखिलाया हर चेहरा

सरताज की महफिल में हर कोई हंसा, नचा और खिलखिलाया। हिंदी गीतों का भी पंजाबी में खूब प्रयोग करते हुए दर्शकों से रूबरू हुए। जब ऐसे चिकने चेहरे तो कैसे ना नजर फिसले गीत गुनगुनाते हुए बोले कि हरियाणा के ऐसे चिकने चेहरों पर कैसे ना नजर फ‍िसले। पानीपत और पाइट का मंच पर बार-बार नाम लिया। सरताज की महफिल के साथ ही पाइट में तीन दिवसीय मेस्‍ट्रोज संपन्न हुआ। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से यूथ वेलफेयर के निदेशक डॉ.जगबीर राठी एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से डॉ.अंकेश्‍वर प्रकाश मुख्य अतिथि रहे। नुक्‍कड़ नाटक में आत्मा राम कॉलेज दिल्‍ली प्रथम रहा। टी शर्ट पेंटिंग में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की भावना प्रथम रहीं।

ब्लू हार्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल हैं सरताज सतिंदर 

पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि है। उन्होने अपने हिट गीत "साईं" से प्रसिद्धि प्राप्त की। तब से उनके शो पंजाबी प्रवासी भारतीयों के बीच दुनिया भर के कई देशों में आयोजित हुए हैं। 9 फरवरी, 2017 को उन्हें ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के ब्लू हार्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल किया गया। संगीत के माध्यम से मानव तस्करी पर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं इसके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए ‘म्यूजिक दू इंस्पायर’ नाम से एक एलबम 31 जनवरी, 2016 को ब्लू हार्ट द्वारा जारी किया गया था। यह एलबम आईट्यून्स अमेजन और गूगल प्ले पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इस एलबम को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान, गायक सोनू निगम सहित विश्व भर के 60 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू हार्ट अभियान संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×