प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनिल विज को होली के पावन अवसर पर तिलक लगाकर होली खेली गई। दरअसल होली महोत्सव के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से करनाल जाते समय अंबाला स्थित अनिल विज के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान विज ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें दोशाला पहनाया। इस मौके पर पूर्व सीएम ने अनिल विज को सिंदूरी रंग के गुलाल से तिलक लगाया और फिर अनिल विज ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को तिलक किया।
होली की शुभकामनाएं दी और राजनीति पर की चर्चा
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस के साथ बातचीत भी की। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपसी नाराजगी की बात को नकारते हुए कहा कि पिछले साढे 9 वर्षों में विधानसभा में मैं बतौर मुख्यमंत्री और विज बतौर मंत्री एक साथ रहे हैं। रोजाना मिलना जुलना होता था। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ से वापस लौटते हुए अंबाला कैंट पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर रुके हैं। यहां मनोहर लाल ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए होली की शुभकामनाएं दी और राजनीति पर की चर्चा। दोनों नेता एक-दूसरे के गले लगे और तिलक लगा होली की बधाई दी।
गठबंधन टूटने के बाद मनोहर विज की पहली मुलाकात
भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज की पहली मुलाकात है। बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। बीते दिन ही पंचायत, विकास एवं कोआपरेटिव राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने मुलाकात की थी। जबकि सबसे पहले भाजपा के विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद ही मिलने पहुंचे थे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?