
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द हरियाणा का दौरा कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पहुंचेंगी। पार्टी की कोर कमेटी इसके लिए रोडमैप तैयार करने में जुट गई है। संभावना है कि प्रियंका गांधी प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर रोड शो कर सकती हैं। इसके लिए प्रदेश के शीर्ष नेताओं में मंथन शुरू हो चुका है।
कांग्रेस को एकजुट करने में प्रियंका गांधी का दौरा हो सकता है सार्थक
गौरतलब है कि हरियाणा में विभिन्न गुटों में बंटी कांग्रेस को एकजुट करने में प्रियंका गांधी का दौरा काफी सार्थक हो सकता है। हरियाणा कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट, एसआरके गुट (रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, किरण चौधरी) शामिल हैं। हालांकि सभी सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी को अपना नेता मानते हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदले जाने के बाद उभरे हरियाणा के राजनैतिक मुद्दों को प्रियंका गांधी अपने हरियाणा दौरे के दौरान उठा सकती हैं।
कोई भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेगा
माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे के दौरान पार्टी में सक्रिय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट और कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी (एसआरके गुट के नेता एक ही मंच पर दिखाई देंगे। इसके लिए आलाकमान की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कोई भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेगा। प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल चरम पर है। ऐसे में यदि पार्टी के नेता एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणी करते हैं तो दूसरी पार्टी के नेता इसे मुद्दा बना सकते हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी का दौरा कांग्रेस को एकजुट करने में काफी सार्थक सिद्ध हो सकता है।
भाजपा इस बार भी अपना पिछला रिकॉर्ड कायम रखना चाहती है
बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा इस बार भी अपना पिछला रिकॉर्ड कायम रखना चाहती है। उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का मानना है कि प्रियंका गांधी ने जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले जनसभाएं और रोड शो करके कांग्रेस की सरकार बनाने में सफलता हासिल की। उसी प्रकार हरियाणा में भी उनके दौरे से कोई चमत्कार हो सकता है। वहीं नवीन जिंदल जैसे मजबूत चेहरे का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए कम झटका नहीं है।
कांग्रेस अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अपने प्रत्याशियों की कर सकती है घोषणा
वहीं भाजपा ने प्रत्याशी चयन में बाजी मारते हुए सभी 10 सीटों पर अपने चुनावी योद्धाओं को रण में उतार दिया है। अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इस बात की पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो चुका है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम