हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। प्रदेश में भाजपा ने सबसे पहले लोकसभा के दस प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, अब साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी करनाल विधानसभा से उप-चुनाव मैदान में उतार दिया है। फिलहाल नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद हैं। उनके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दिया था। यहां से नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने का फैसला पहले ही हो चुका था, अब इसपर घोषणा कर भाजपा ने मोहर लगा दी है।
चुनाव लड़कर विधायक बनना होगा या फिर सीएम का पद छोड़ना होगा
नायब सिंह सैनी बिना विधानसभा सदन के सदस्य बने 6 महीने मुख्यमंत्री के पद पर रह सकते हैं। ऐसे में 11 सितंबर से पहले या तो उन्हें किसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनना होगा या फिर सीएम का पद छोड़ना होगा। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीट छोड़ दी थी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां नायब सिंह सैनी का नाम पहले से ही तय था, जिसकी अब घोषणा कर दी है।हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 25 मई को वोटिंग होगी।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश