असंध विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। कार्यकर्ता कमर कस लें। हर व्यक्ति हर वर्ग के मतदाता के पास जाएं। उन्हें मोदी सरकार की नीतियां बताएं और वोट मांगें। जनता को बताएं कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान पूरे विश्व में बनाई है। देश का चहुंमुखी विकास विकास बिना भेदभाव के करवाया है।
उन्हें यकीन है कि जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी सोच हमेशा यही रही कि अंतिम पंक्ति मेें बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कार्यकर्ताओं के समर्थन और मेहनत से यह सब कुछ संभव हुआ। मनोहर लाल ने कहा कि वह लोकसभा में जाकर करनाल की जनता सेवा करना चाहते हैं। उन्हें यकीन है कि जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा।
किसी नेता को जबरदस्ती भाजपा ज्वाइन नहीं करवाई जा रही
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भाजपा में अपनी इच्छा से शामिल हो रहे हैं। किसी नेता को जबरदस्ती भाजपा ज्वाइन नहीं करवाई जा रही है। भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ता जा रहा है।
सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत भारी मतों से होगी
उन्होंने कहा कि पहले छोटा परिवार सुखी परिवार की बात होती थी। अब समय थोड़ा बदल गया है। जो लोग एक विचार को लेकर एक ही लक्ष्य पर बात करें वह एक परिवार की तरह ही हैं। करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में देश में खुशहाली का माहौल रहा है। देश के कोने-कोने का विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की पहचान पूरी दुनिया में भी बनी है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें अब दिन रात कार्य करने हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत भारी मतों से होगी। सभी उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीतेंगे। हमें मोदी को दिखाना है कि हरियाणा की जनता पूर्ण रूप से उनके साथ हैं और उनके समर्थन में खड़ी है।
कार्यकर्ता कमर कस लें
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। कार्यकर्ता कमर कस लें। हर व्यक्ति हर वर्ग के मतदाता के पास जाएं। उन्हें मोदी सरकार की नीतियां बताएं और वोट मांगें। जनता को बताएं कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान पूरे विश्व में बनाई है। देश का चहुंमुखी विकास विकास बिना भेदभाव के करवाया है। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र राणा व जिलेराम शर्मा प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश