हरियाणा में लोकसभा चुनाव -2024 मद्देनजर नेताओं ने पार्टी के प्रचार और अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील के लिए राजनीतिक दौरे शुरू कर दिए हैं, लेकिन इस दौरान नेताओं को जनता के विरोध सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां किसानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर और रणजीत सिंह चौटाला का विरोध किया जा रहा था। अब किसानों ने हिसार के गांव नाडा में जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेता एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध जताया है।
काफिले को गांव में जाने से रोका और काले झंडे दिखाए
जानकारी अनुसार हरियाणा के जिला हिसार के गांव नाडा में किसानों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया है। किसानों ने दुष्यंत चौटाला के काफिले को गांव में जाने से रोका और काले झंडे दिखाए। इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने काफिले की गाड़ियों को छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठ कर गांव में पहुंचे। इस दौरान किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोक कर किसान आंदोलन से जुड़े कुछ सवाल पूछे।
कुछ लोग मामले में राजनीति कर रहे हैं : दुष्यंत
जिस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ लोग मामले में राजनीति कर रहे हैं। फिर उनकी इस बात को लेकर किसान भड़क गए और दुष्यंत की गाड़ी के आगे बैठ गए। इसके बाद दुष्यंत चौटाला दूसरी गाड़ी में बैठकर गांव में पहुंचे। गौरतलब है कि जिला हिसार के गांव अग्रोहा के श्यामसुख में किसानों ने वीरवार को भी भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह का विरोध किया था। किसानों ने सभा समाप्त होने के बाद रणजीत सिंह से किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल पूछे थे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?