जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भिवानी में शुक्रवार को एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा पूरी तरह से साफ हो रही है। हरियाणा ऐसा प्रदेश होगा, जहां भाजपा एक-दो सीटों तक ही सीमित रह जाएगी। दिग्विजय ने यह भी कहा कि भाजपा ने सीएम बदला तो हमने सरकार में शामिल न होने का फैसला लिया।
भाजपा अपने वादों से मुकरी
इसके अलावा भाजपा ने न 2 सीटों की मांग मानी और न ही 5,100 पेंशन। भाजपा अपने वादों से मुकरी है। हमारे पास 10 विधायक हैं, इक्का दुक्का असमंजस में थे। वहीं उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी के मनाने से कोई नहीं मानता, ऐसे लोगों को जनता मना देगी। रंग बदलने वालों का हश्र जल्द ही सबके सामने होगा। सभी 10 सीटों की जजपा को एक साथ घोषणा करनी थी, लेकिन डॉक्टर अजय सिंह ने जनता के बीच जाकर भिवानी महेंद्रगढ़ कैंडिडेट की घोषणा की।
पार्टी जहां से जिम्मेदारी देगी वहां से पूरी निष्ठा से चुनाव लडूंगा : दिग्विजय
वहीं परिवार से एक सदस्य के चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय बोले कि सारा हरियाणा हमारा परिवार है। खुद के फरीदाबाद या हिसार से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले-सब मीडिया की फैलाई चर्चाएं हैं। पार्टी जहां से जिम्मेदारी देगी वहां से पूरी निष्ठा से चुनाव लडूंगा। जो हमारी पार्टी में नहीं वो भी हमारा परिवार ही है। अच्छे लोग जीतकर आए यही हमारी इच्छा है। वहीं कहा कि भाजपा ने जनता के हितों से खेला है इसलिए इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दिग्विजय ने यह भी कहा कि गठबंधन में रहते हुए हमने कभी मनोहर लाल की न प्रशंसा की और न विरोध। पार्टी के साथ आए तो सीमाओं में बंधा। अब अलग हैं तो जनता के हितों के अनुरूप काम कर रहे हैं।
related
'बादशाह' के खिलाफ भड़के किसान नेता रतनमान, बोले : बच्चियों के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल अशोभनीय
असंध में सोशल मीडिया वीडियो से विवाद, अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर केस दर्ज