हरियाणा में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां प्रदेश के दस लोक सभा सीटों के लिए उम्मीदारों का तालमेल बैठाने में लगी हैं और एक दूसरे के उम्मीदवारों पर टकटकी लगाए बैठे हैं, वहीं आमजन भी सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं। सभी पार्टियां हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत का दावा कर रही हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव मिर्चपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जजपा सभी दस लोकसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी।
जल्द ही की जाएगी सभी 10 प्रत्याशियों की घोषणा
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी दस लोकसभा की सीटों पर जन जागरण अभियान चलाए हुए है। हिसार लोकसभा में मेरी ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए कार्यकर्ताओं को नए वोट बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी की जल्द बैठक होगी, जिसमें सभी 10 प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
भाजपा के प्रत्याशियों को फील्ड में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए
वहीं भाजपा कुछ सीटों पर अगर प्रत्याशी बदलती है तो यह भाजपा की कमजोरी ही दिखाएगी। भाजपा के प्रत्याशियों को फील्ड में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। मैंने भी सरपंचों के साथ बैठक करके उनके सवालों के जवाब दिए। देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रदेश की आवाज बुलंद करने वाला कोई सांसद नहीं था। इसकी जनता ने काफी कमी महसूस की, लेकिन अगली बार ये कमी महसूस नहीं होगी। 25 मई को पता चल जाएगा भाजपा के चार सौ के सपने को इलेक्ट्रोल तोड़ेगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?