हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए जोरदार समर्थन जुटाया। अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित विजय संकल्प रैली में सीएम सैनी ने कहा कि नारायणगढ़ हरियाणा की एक प्रतिमूर्ति बन गया है।
परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि नायब सिंह सैनी को आप लोगों ने बीज से पौधा और पौधे से पेड़ बनते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने संघर्ष किया, विधायक बने, राज्यमंत्री बने और फिर कुरुक्षेत्र सांसद बने। फिर पार्टी ने उन्हें अपने संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। यह कोई सोच नहीं सकता था कि इस पिछड़े हुए इलाके का छोटा कार्यकर्ता प्रदेश का मुखिया बनेगा। उन्होंने कहा कि बतौर प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के 100 दिन आज तक सबसे अच्छे निकले।
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने भी कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही क्लियर हो गया था कि उन्हें टिकट मिलेगी, क्योंकि नारायणगढ़ से कार्यकर्ताओं की कॉल आने लगी थी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की बदौलत ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया।
रैली में कई अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे, जिनमें लाडवा से पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी और कुरुक्षेत्र से भाजपा नेता धर्मबीर सिंह मिर्जापुर शामिल थे। सीएम सैनी और परिवहन मंत्री गोयल ने भाजपा प्रत्याशी कटारिया के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया। इससे पहले सीएम सैनी की अंबाला सिटी, मुलाना और कई अन्य जिलों में विजय संकल्प रैली हो चुकी है। रैली में सीएम की पत्नी सुमन सैनी और प्रत्याशी बंतो कटारिया ने भी फूलों की वर्षा करते हुए लोगों का स्वागत किया।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?