अपनी मांगों को लेकर अंबाला शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। उल्लेखनीय है कि किसानों की एमएसपी सहित कई मांगें हैं, जिनको मनवाने के लिए किसान काफी समय से प्रयासरत हैं। इसी कारण संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने गत दिवस शंभू बॉर्डर पर दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक जाम करना शुरू किया तो तभी किसानों को रोकने के लिए शंभू रेलवे स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस और किसानों के बीच में धक्का मुक्की हो गई थी।
किसानों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है
इस दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर शंभू रेलवे ट्रैक पर धरना भी लगा दिया। किसानों के इस प्रदर्शन की वजह से 30 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित हुई। इसके अलावा कई ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं तो कुछ के रूट शॉर्ट कर दिए किए गए। वहीँ इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अधिकारियों ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत 3 किसानों को रिहा करने काे कहा था, लेकिन अभी तक भी तीनों किसानों की रिहाई नहीं हुई, जिस कारण किसानों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
आज से अनिश्चितकालीन रेल रोक रहे हैं
पंधेर ने कहा कि हमने पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का चैलेंज कबूल कर लिया है। हमने 23 अप्रैल का समय रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कृषि मंत्री आएं और उनसे बात करें। पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाह रहे, लेकिन यह सरकार का फेलियर है। सरकार ने वादाखिलाफी की है। सरकार किसानों को रेल रोकने को मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से अनिश्चितकालीन रेल रोक रहे हैं।
यात्री हो रहे परेशान
गौरतलब है कि अमृतसर दिल्ली रोड़ पहले ही शम्भू के पास दोनों तरफ से बंद है, वहीं अब रेल ट्रैक भी बंद होने से यात्रियों की मुसीबत और भी बढ़ गई है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी परेशान होते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है सरकार और किसान आपस में बातचीत से मसला हल करें, लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश