लोकसभा चुनाव 2024 में हर पार्टी अपनी तरफ से मजबूत दावेदारों को चुनावी मैदान में उतारने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा ने अंबाला सीट से बंतो कटारिया को मैदान में उतारा है, वहीं इनेलो ने भी अंबाला से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में गुरुवार को इनेलो नेता अभय चौटाला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ही इनेलो नेता गुरप्रीत सिंह गिल को अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।
हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने जा रहे। हर कोई अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए तैयारियों में जुट गया है। किस पार्टी का उम्मीदवार जीत हासिल करेगा। इसका फैसला 4 जून को आए वोटिंग के रिजल्ट में सबके सामने होगा। भाजपा जहां अंबाला लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है वहीं इनेलो ने भी अपना प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बाकी पार्टियां अभी प्रत्याशियों पर मंथन कर रही हैं।
जानें गुरप्रीत सिंह के बारे में
गुरप्रीत सिंह गिल मूल रून से करनाल निवासी है। एलएलबी के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत का काम भी कर रहा है। फिलहाल अभी गुरप्रीत गिल पंचकूला में ही रह रहा है।
कांग्रेस, जजपा मंथन में जुटी
वहीं जहां इनेलो-भाजपा अंबाला सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर पत्ते खोल चुकी है वहीं लेकिन कांग्रेस, जजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले और मंथन करने में जुटी हुई है। मालूम रहे कि भाजपा की तरफ से अंबाला के सांसद रहे स्व. रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया अंबाला चुनावी जंग में है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?