हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आगामी एक मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में प्रातः नौ बजे प्रस्तावित रैली को लेकर गत सायं लोकसभा चुनावों के लिए गठित 31 सदस्यीय चुनाव समिति के साथ तैयारियों का जायज़ा लिया। विज ने बताया कि एक मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में प्रातः नौ बजे रैली आयोजित की जाएगी और इस रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के उपरांत अम्बाला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बंतो कटारिया अपना नामांकन पत्र भरेंगी।
सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया
पूर्व मंत्री अनिल विज ने 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति के साथ गांधी ग्राउंड में तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, रैली स्थल तक आने-जाने के मार्ग, स्टेज, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में रैली स्थल पर समय से पहुंचे। इस दौरान विज ने अलग-अलग व्यवस्था बनाने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की। उन्होंने मौके पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया।
एक मई को बंतो कटारिया अपना नामांकन भरेंगी
गौरतलब है कि आगामी एक मई को अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बंतो कटारिया अपना नामांकन भरेंगी। इससे पहले अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सहित अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं गांधी ग्राउंड में तैयारियों का जायज़ा लेने के दौरान 31 सदस्यीय चुनाव समिति के संयोजक ललित चौधरी, जसबीर सिंह जस्सी, विजेंद्र चौहान, किरण पाल चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोडा, फकीरचंद सैनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, सुदर्शन सिंह सहगल, अजय बवेजा, सुरेंद्र बिंद्रा, रवि सहगल, ललता प्रसाद, राजीव जैन, सुनील, पुनील सरपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अम्बाला छावनी में हो चुके चुनाव प्रचार के दो कार्यक्रम
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में दो कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अम्बाला छावनी में पूर्व मंत्री अनिल विज द्वारा विजय संकल्प यात्रा का सफलतापूर्वक अम्बाला छावनी में आयोजन किया जा चुका है, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। इसके उपरांत बाजारों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार भी संपन्न हो चुका है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?