भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 30 अप्रैल से लेकर लगभग महीने भर तक हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। सतीश पूनिया 30 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा की जीत को लेकर रणनीति पर मंथन करेंगे
सतीश पूनिया हरियाणा एवं राजस्थान के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद कर विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के लिए हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत को लेकर रणनीति पर मंथन करेंगे।
मैराथन दौरे कर राजस्थान की 11 लोकसभा सीटों पर किया था प्रचार
बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हरियाणा लोकसभा चुनाव में प्रचार एवं प्रबंधन के लिये हरियाणा प्रदेश इकाई के साथ राजस्थान के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हरियाणा प्रवास पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सतीश पूनिया ने मैराथन दौरे कर राजस्थान की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?