केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का जहां श्रद्धालु काफी इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, आज हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ सुबह 7 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए। गौरतलब है कि बाबा के दर्शनों के लिए कल शाम तक 16,000 से ज्यादा श्रद्धालु केदारपुरी पहुंच चुके थे। सुबह 10.29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए। वहीं 12.25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और इसी के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे।
भक्तों के जयकारों और सेना के बैंड की धुन से गूंज उठा केदारनाथ धाम
बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई थी। अपराह्न तीन बजे जब यह केदारनाथ धाम पहुंची तो इस दौरान भक्तों के जयकारों और सेना के बैंड की धुन से केदारनाथ धाम गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करने का काफी मनमोहक दृश्य भी था।
मां गंगा की डोली भी मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम में पहुंचने पर अगुवाई की। बता दें कि जब केदारनाथ धाम के कपाट खुले तो उस समय बाबा की डोली पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मां गंगा की डोली भी मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। वहीं, मां यमुना की डोली भी आज ही खरशाली गांव से धाम के लिए रवाना होगी।
केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। साथ ही बरसात और बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाए गए हैं ताकि रास्ते में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?