राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राई विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली के समर्थन में जनसंपर्क कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है
उन्होंने मलिकपुर, जैनपुर, ब्राह्मणवास, नांगल कलां, खटकड़, कुंडली, राई गांवों का दौरा कर मोहनलाल बड़ौली के लिए वोटों की अपील की। इस दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आने वाली 25 मई को ज़्यादा से ज़्यादा वोट देकर नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए मैं वोटों की अपील करने के लिए आपके बीच में आया हूँ। क्योंकि ये चुनाव सरपंची या विधानसभा चुनाव नहीं है।
यह चुनाव व्यक्ति का नहीं देश का चुनाव है
ये देश का चुनाव है, ये चुनाव जब आप सांसद चुनते हैं तो सांसद देश का प्रधानमंत्री चुनता है। देश का प्रधानमंत्री देश में दशा और दिशा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, सामने से कौन चुनाव लड़ रहा है किसी को क्या पता है। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में मत आना, ये देश का चुनाव है। यह चुनाव व्यक्ति का नहीं देश का चुनाव है, उन्होंने कहा कि 25 मई को कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करें और तीसरी बार भारी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाए।
आप एक एमपी को वोट देंगे आपको दो एमपी मिलेंगे
उन्होंने कहा कि आप एक एमपी को वोट देंगे आपको दो एमपी मिलेंगे। बीजेपी सरकार ने पर्ची खर्ची का सिस्टम खत्म कर पारदर्शिता तरीक़े से नौकरी देने का काम किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्तिकेय शर्मा को आश्वस्त किया कि हम एक एक वोट भाजपा को डालने का काम करेंगे और फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम किया जाएगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?