
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है वही किया है। प्रधानमंत्री बातें कम और काम ज्यादा करते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में सभी की भलाई के लिए काम किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा आयोजित ''चुनावी मंच'' कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने इतने काम किए हैं जिन्हें अगर गिनवाने लगें तो कई घंटे लगेंगे। खाद और यूरिया के दाम बढ़ने नहीं दिए। खराब हुई फसल का मुआवजा समय से पहले देने का काम किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में देने का काम किया।
मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस 60 सालों से गरीबी हटाओ का नारा देकर सत्ता हथियाने का काम करती रही, लेकिन उसने गरीबी हटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी और उनके लिए योजनाएं बनाई गई। 10 साल पहले देश भर में एक सिलेंडर लेने के लिए लोगों को तीन-तीन दिन लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन आज सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस को गालियां देने वाला आज कांग्रेस के साथ गले मिल रहा है
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने का काम कर रही है और उसकी न तो नीति ठीक है और न ही नीयत है और नेता तो उनके पास है ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बहकाने का काम कर रही है, लेकिन देश की जनता आज मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में दंगे होते थे और आज देश पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को गालियां देने वाला व्यक्ति आज कांग्रेस के साथ गले मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को हरियाणा के हितों की चिंता है तो उसे पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी लाकर देना चाहिए। अपनी सरकार के बहुमत होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एक महीना पहले सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है जनता का विश्वास हमारे साथ है और कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।
2024 का चुनाव देश को सही दिशा में लेकर जाएगा
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। वे उसी पर काम कर रहे हैं। 2024 का चुनाव देश को सही दिशा में लेकर जाएगा। आज मोदी सरकार पर सभी लोगों का विश्वास है। कांग्रेस को वोट देने के बाद उनके लोग मिलते तक नहीं है। कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर विश्वास है तो बीजेपी को विकास पर है। बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो कहती है उसे पूरा करती है। आज बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो सकता है जबकि कांग्रेस में यह संभव नहीं है। आज गरीब भी इस बात को जानता है। दस वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का काफी विकास किया है।
न केवल विकास किया है बल्कि संस्कृति संरक्षण भी किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हरियाणा में सिस्टम से नौकरियां मिल रही है जबकि कांग्रेस के शासनकाल में पर्ची-खर्ची पर नौकरियां मिलती थी। डबल इंजन की सरकार ने न केवल विकास किया है बल्कि संस्कृति संरक्षण भी किया है। भगवान श्रीकृष्ण ने जहां गीता का उपदेश दिया था उस स्थान को सरकार 250 करोड़ रुपये खर्च कर विकसित कर रही है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों का भारत एकजुट और समृद्ध रहा है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की खातिर वैसे लोगों के साथ गठबंधन बनाए हुए है जो कांग्रेस को कोसते थे। अपने को कट्टर ईमानदार कहने वाले, अपने बच्चों की कसमें खाने वाले और सोनिया गांधी की जांच की बात करने वाले लोग कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं। उनको लगता है कि लोगों को बरगला कर सत्ता पा लेंगे जो असंभव है।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम