प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से पंचायती राज व्यवस्था और ज्यादा मजबूत हुई है। राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने करनाल में सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों के चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। मनोहर लाल ने सरपंचों से अपनी पंचायत के हर गांव में शत प्रतिशत मतदान कराने का आग्रह किया।
करीब 250 सरपंच रहे मौजूद
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में पर करीब 250 सरपंच मौजूद थे। सरपंचों ने कहा कि पिछले एक दशक से गांवों की दशा और दिशा दोनों बदल रही हैं। मनोहर लाल ने कहा कि भारत की अधिकांश जनसंख्या गांवों में बसती है इसलिए भाजपा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देती है, ताकि देश का विकास तीव्र गति से संभव हो। भाजपा गरीबों के विकास एवं उत्थान की चिंता करती है। केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों के अन्न और दवा की चिंता करती है।
गांवों का चहुंमुखी विकास हुआ
भाजपा सरकार बनने के बाद गांवों का चहुंमुखी विकास हुआ है। गांव में सड़क, पेयजल एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर हुई हैं। मनोहर लाल ने कहा कि कहा पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री कि अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी स्कीम है जिसका टारगेट गरीब से गरीब इंसान हैं। सरकार की किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, बिजली, आयुष्मान योजना, हर घर नल से जल व गरीब कल्याण आदि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है।
सरकार की योजनाओं ने गांवों की तस्वीर बदल दी
उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। योजनाओं ने गांवों में उन्नति व खुशहाली लाने का काम किया है। इस अवसर पर करनाल लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक राम कुमार कश्यप, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी व पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क सहित अन्य मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश