
प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा के विभिन्न शहरों में रैलियों और रोड शो को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर विश्वास व्यक्त किया और समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत योजनाएं रखीं।
किसान आंदोलन की जीत पर गर्व
प्रियंका गांधी ने किसानों के लंबे संघर्ष और आंदोलन की जीत पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "देखिए, ये देश किसानों का देश है। इस देश की आत्मा इस देश का किसान है। आजादी की लड़ाई से, बल्कि उससे पहले से इस देश का किसान आजादी के लिए लड़ा है।" प्रियंका ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पिछले 10 साल से केंद्र में बैठे लोग किसान को नहीं समझ पाए। भाजपा के प्रधानमंत्री ने आपकी सुनवाई तक नहीं की। उन्होंने किसानों को देशद्रोही कहा, आतंकवादी कहा।"
महिलाओं और युवाओं के मुद्दे उठाए
प्रियंका ने महिलाओं और युवाओं के मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा, "मेरी लड़की ने हरियाणा में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस की, लेकिन वह जब मुझे फोन करती थी तो वह कहती थी कि बहुत मुश्किल होता है मम्मी।" युवा बेरोजगारी पर भी चिंता व्यक्त की। प्रियंका ने सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "जब से अग्निवीर योजना आई है, गांव के बच्चे सेना के लिए दौड़ लगाना छोड़ दिए हैं। हम अग्निवीर योजना को रद्द करेंगे।"
नीतियां केवल अरबपतियों के लिए: प्रियंका
प्रियंका ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां केवल अरबपतियों के लिए हैं। उन्होंने कहा, "हमारे देश की आज परिस्थितियों यह है कि जितनी भी नीतियां बनती हैं, बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बनती हैं।"
कांग्रेस की योजनाएं बताईं
प्रियंका ने कांग्रेस की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें महिलाओं को प्रति माह 8500 रुपये देना, किसानों के लिए न्याय और खेती से जुड़े GST को हटाना शामिल है। भाजपा पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर युवाओं को बेरोजगार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आज देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इन्होंने 10 सालों में इतनी बेरोजगारी बढ़ा दी कि 45 सालों में कभी नहीं हुआ। जहां से भी युवाओं को रोजगार मिलता था, वह सब कंपनियां बंद कर दी।"
GST और नोटबंदी पर सवाल
प्रियंका ने GST और नोटबंदी जैसे फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इनसे छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ। साथ ही GST से व्यापारियों पर अकाउंटेंट रखने का बोझ बढ़ा। महंगाई को भी प्रियंका ने मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा, "आज जब महिलाएं घर का सामान खरीदने जाती हैं तो वह सामान छोड़कर चली जाती हैं। इतनी महंगाई हो गई है, लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। लेकिन मोदी जी की चमक बढ़ती ही जा रही है।"
मजदूरों के लिए उच्च न्यूनतम मजदूरी का वादा
प्रियंका ने मजदूरों के हित में भी वादे किए। उन्होंने कहा, "मजदूर के लिए कानून लाएंगे। 400 से कम की दिहाड़ी नहीं दे पाएगा कोई।" प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा, "इन्होंने सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर किया है। संविधान आपका सुरक्षा का कवच है, इन पर अब भरोसा नहीं कर सकते।"
अंत में, प्रियंका ने जनता से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील की। उन्होंने कहा, "ये देश आपका है। जिन्होंने आपको दिल्ली जाने से रोका, आप उन्हें दिल्ली से निकाल फेंको।"
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम