
हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों की मतगणना के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकेगी। पार्टी इस बार किसी ब्राह्मण अथवा वंचित वर्ग के नेता पर दांव लगा सकती है।
ब्राह्मण नेताओं में प्रबल दावेदार
यदि भाजपा किसी ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। अजय गौड़ फरीदाबाद लोकसभा सीट के प्रभारी भी रहे हैं और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी ब्राह्मण समुदाय में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।
वंचित वर्ग के नेताओं में चर्चा
वंचित वर्ग के नेताओं में राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार का नाम काफी मजबूत बताया जा रहा है, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि इनेलो की है। ऐसे में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और मुख्यमंत्री के पूर्व चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का नाम भी चर्चा में है।
जाट समुदाय से चेहरे भी प्रबल दावेदार
यदि भाजपा किसी जाट चेहरे पर दांव खेलना चाहती है, तो पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। वंचित वर्ग के चेहरों में भाजपा पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल पर भी दांव खेल सकती है।
अन्य संभावित नाम
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को पूर्व सीएम मनोहर लाल का भरोसेमंद माना जाता है, लेकिन पहले से उनके पास बहुत दायित्व हैं। ऐसे में बराला भरोसेमंद पार्टी प्रवक्ता प्रदीप अहलावत का नाम भी आगे कर सकते हैं। देखना होगा कि किस नेता के नाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मुहर लगती है।
related

.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश
.webp)
'दिशा' बैठक में पहुंचे मनोहर लाल, बोले- किसी भी योजना में सुधार के लिए कोई सुझाव है तो जरूर बताएं, जिस स्कीम में काम नहीं उसे बंद करें

सीएम सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा, क्षेत्र का होगा कायाकल्प
Latest stories

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों को नया आयाम, राव नरबीर बोले -आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश निभाएगा अहम रोल
.webp)
विकास बराला को लॉ ऑफिसर नियुक्त करने पर प्रदेश में छिड़ी जंग, नवीन जयहिंद का शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार, बोले - 'मंत्री जी लड़की छेड़ी है मुर्गी नहीं'
.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश