हरियाणा लोकसभा चुनाव में भाजपा के बागियों की लिस्ट तैयार हो रही है। अब तक 2 लोकसभा सीटों सिरसा और सोनीपत की लिस्ट रेडी हो चुकी है। इनमें भाजपा सांसदों, विधायकों के अलावा लोकल अफसरों के भी नाम शामिल हैं। ये लिस्टें मनोहर लाल खट्टर तक पहुंच गई हैं। बची 8 लोकसभा सीटों की रिपोर्ट रोहतक में होने वाली भाजपा की अहम बैठक में दी जाएगी।
सिरसा और सोनीपत की बागी लिस्ट रेडी
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने लगभग 15 व्यक्तियों की लिस्ट बनाई है, जिन्होंने कथित तौर पर विपक्षी दलों का पक्ष लिया था। इसमें एक विधायक, एक नगर निगम अधिकारी और एक XEN का नाम शामिल है। वहीं, सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली ने यहां से सीटिंग सांसद और एक विधायक का नाम लिस्ट में डाला है। उन्होंने नगर निगम और डीसी ऑफिस के कुछ अधिकारियों पर भी संदेह व्यक्त किया है।
हर सीट पर 15-17 बड़े नाम शामिल
हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों द्वारा बनाई जा रही लिस्ट में 15 से 17 बड़े नाम हैं। प्रत्याशियों की लिस्ट में सालों से नगर निगमों, डीसी ऑफिस, आरटीओ ऑफिस, पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने विपक्षी दलों की मदद की है।
काउंटिंग के बाद बागियों पर होगी कार्रवाई
हरियाणा सरकार के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ अलग रणनीति बनाई गई है। 10 जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए जाएंगे।
भीतरघाती भाजपा नेताओं और विधायकों को हाशिए पर डाला जाएगा। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के लिए काम करने वाले विधायकों की टिकट पर भी खतरा होगा।
रिव्यू मीटिंग में उछला था मुद्दा
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में बागी और भीतरघातियों का मुद्दा पंचकूला में हुई रिव्यू मीटिंग में उछला था। इसमें लोकसभा उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के सामने शिकायत की थी।
इसके बाद सीएम खट्टर ने उम्मीदवारों से बागी नेताओं और अधिकारियों की लिस्ट बनाने को कहा था। अब चुनाव परिणाम आने के बाद इन लिस्टों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?