अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस ही बनाएगी। सत्ताधारी भाजपा से जनता का पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 6192627 वोट मिले जो भाजपा से 196114 वोट अधिक है।
कांग्रेस की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में हुआ जोश का संचार
मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है, हर कार्यकर्ता उत्साहित है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक जोश के साथ सफलता का एक और नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चा पर विफल साबित हुई है, हरियाणा बेरोजगारी, नशा, अपराध में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 को या उससे पहले आयोजित होने वाला है।
कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनावी जंग के लिए तैयार
विधानसभा का कार्यकाल 03 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। इस समय विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनावी जंग के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत विधानसभा चुनाव में काम आएगी। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को 5996464 वोट, कांग्रेस को 5679473 वोट, आम आदमी पार्टी को 513154 वोट मिले यानि इंडिया गठबंधन को 6192627 वोट मिले जो भाजपा से 196114 वोट अधिक है।
जनता ने आंखें खोलकर उन्हें सच का आईना दिखा दिया
उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार से प्रदेश का हर व्यक्ति, किसान, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स, कर्मचारी, युवा और महिलाएं सब परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों की आज भी हक के लिए जंग जारी है, युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, नशा युवाओं को लील रहा है, महिलाएं महंगाई से परेशान है, कर्मचारी मांगों को लेकर धरनारत है। ऐसी सरकार से जनता छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी मैजिक की हवा निकालकर रख दी है। दस की दस सीटों पर जीत का सपना देखने वालों की जनता ने आंखें खोलकर उन्हें सच का आईना दिखा दिया है।
जनता की जुबान पर एक ही नारा : प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार
उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ और जुमलों से जनता परेशान थी, आज प्रदेश में बदलाव की बयार तेजी से बह रही है, जनता झूठी सरकार को विधानसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएगी। जनता मान चुकी है कि कांग्रेस ही उनका भला कर सकती है क्योंकि कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा जरूर करती है जबकि भाजपा एमएसपी के नाम पर आज तक किसानों को गुमराह करती आ रही है, किसानों ने इस चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। प्रदेश की जनता की जुबान पर एक ही नारा है, प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार। प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को ट्रेलर दिखा चुकी है विधानसभा चुनाव में पूरी पिक्चर ही देखा देगी।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश