लोकसभा चुनाव में सोनीपत की सीट पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली की हार के बाद मोहनलाल बडोली ने भीतरघात के आरोप अपनी ही पार्टी की सिटिंग एमएलए पर आरोप लगाए थे और तब से लेकर एक दूसरे के कटाक्ष सामने आए थे, लेकिन एक बार फिर गन्नौर की विधायिका के सुर बदलते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पर जम का निशाना साधा है।
भाजपा की भी आपसी गुटबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही
कांग्रेस के बाद अब भाजपा की भी आपसी गुटबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही। जहां गन्नौर से भाजपा विधायक निर्मल रानी का बयान सामने आया है कि भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष पर एक बड़ी जिम्मदारी का पद होता है, लेकिन मोहनलाल बड़ौली उनकी विधानसभा में टिकट मिलने से पहले ही टिकटार्थी के कार्यालय का उद्घाटन करवा दिया है।
उन्होंने साफ करते हुए कहा कि अगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष में हिम्मत है तो अपनी राई विधानसभा के अतिरिक्त भाजपा ने प्रदेश स्तर पर 39 विधानसभाओं में भी किसी टिकटार्थी के कार्यालय का उद्घाटन करके दिखाएं।
ये पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश नहीं
निर्मल रानी ने मंगलवार को गन्नौर में अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर रही थी उन्होने बताया कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने गला घोटने वाला काम कर रहे हैं। जो एक पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश नहीं है, क्योंकि टिकट मांगना सभी का अधिकार है और टिकट पर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।
उन्होंने कहा कि वह जब से गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं, तब से लेकर अब तक अपने कार्याकाल में पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया और आज तक करती आ रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि जो तहसीलदार बगैर एनओसी के रजिस्ट्री करवाता हुआ, उन्होंने मौके पर पकड़ा था उसको सस्पेंड करवाया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?