हरियाणा विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। प्रदेश की आर्थिक स्थिति और कर्ज के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है। इसी दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, समस्या नहीं, समाधान बताइए।
हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सदन में कोई भी बोले, इन्हें जरूर खड़ा होना होता है'
इस पर हुड्डा भड़क उठे और सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए बोले, अगर आप ऐसे करेंगे, तो हम आपको सदन में बोलने नहीं देंगे। हुड्डा और पंचायत मंत्री पंवार में भी तकरार सदन में बहस के दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सरकार को घेरा। जैसे ही उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार खड़े हो गए और सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे। यह देख हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा, सदन में कोई भी बोले, इन्हें जरूर खड़ा होना होता है।
हुड्डा साहब, मैं आपसे जूनियर नहीं, बल्कि सीनियर हूं
इसके बाद उन्होंने एक मजेदार चुटकुला सुनाया, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे। हालांकि, पंवार ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, हुड्डा साहब, मैं आपसे जूनियर नहीं, बल्कि सीनियर हूं। सड़क की बदहाली पर भी गरमाया सदन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर से बहादुरगढ़ तक की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। इस पर पहले मंत्री रणबीर गंगवा, फिर जेल मंत्री अरविंद शर्मा और अंत में उद्योग मंत्री राव नरबीर खड़े हुए।
अगर आपको यकीन न हो, तो तस्वीरें भी दिखा सकता हूं
गंगवा ने दावा किया कि सड़क निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है और उन्होंने कहा, अगर आपको यकीन न हो, तो तस्वीरें भी दिखा सकता हूं। पांच अहम विधेयक पारित विधानसभा में बुधवार को पांच महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित किए गए खेलकूद विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 हरियाणा पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025 हरियाणा भू-राजस्व संशोधन विधेयक 2025 बीज हरियाणा संशोधन विधेयक 2025 कीटनाशी हरियाणा संशोधन विधेयक 2025
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश